जींद, 21 मई। Lok Sabha Elections 2024: भाजपा ने मंगलवार को हरियाणा की सबसे बड़ी जाटलैंड मानी जाने वाली बांगर की धरती पर जींद में शक्ति प्रदर्शन किया। यह शक्ति प्रदर्शन दूसरे मायने में एक ब्राह्मण नेता द्वारा दूसरे ब्राह्मण नेता के लिए भी किया गया है। इस मौके पर भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा ने सोनीपत लोकसभा सीट से भाजपा प्रत्याशी मोहनलाल बडोली के समर्थन में भव्य रोड शो निकाला और भाजपा के पक्ष में वोट देने की अपील की। जगत प्रकाश नड्डा का भाजपा अध्यक्ष के रूप में जींद में यह पहला कार्यक्रम था। इस दौरान उन्होंने विपक्ष पर भी तीखे हमले किए।
श्री नड्डा ने कहा कि भीषण गर्मी के बीच रोड शो में उमड़े जनसैलाब ने बता दिया है कि देश में तीसरी बार नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भाजपा की सरकार बनने जा रही है। भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष कहा कि जनसमर्थन बता रहा है ‘एक बार फिर मोदी सरकार’। उन्होंने कहा कि इस बार 400 पार और देश में एक मजबूत सरकार। जेपी नड्डा ने कांग्रेस नेता पूर्व सीएम भूपेंद्र सिंह हुड्डा पर निशाना साधते हुए कहा कि हुड्डा को प्रदेश का नहीं, बल्कि सिर्फ अपने बेटे का विकास चाहिए।
Deprecated: htmlspecialchars(): Passing null to parameter #1 ($string) of type string is deprecated in /home/ynvicrxv1075/public_html/hindxpress.com/wp-includes/formatting.php on line 4714
भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने जींद के झांझ गेट स्थित पंजाबी धर्मशाला से टाऊन हाल चौक तक करीब दो किलोमीटर लंबा रोड शो निकाला। इस दौरान उनके साथ रथ पर भाजपा उम्मीदवार मोहन लाल बडोली, जींद के विधायक डॉ. कृष्ण मिढ़ा, भाजपा के प्रदेश सचिव, जवाहर सैनी मौजूद रहे।