पंजाब

अमृतसर में हुई 15 साल की लड़की की 30 साल के युवक से शादी

कोटद्वार: Young Man Arrested for Child Marriage from Punjab: अमृतसर (पंजाब) से भगा कर लाई गई किशोरी से दुष्कर्म के मामले में पुलिस ने आरोपित युवक को गिरफ्तार किया है।

सतपुली थाना प्रभारी दीपक तिवारी ने बताया कि द हंस फाउंडेशन हास्पीटल से जानकारी मिली कि चिकित्सालय में एक 13 वर्षीय किशोरी आई है। किशोरी का कहना है कि प्रखंड थलीसैण के अंतर्गत भरपूर बड़ा (कसानी) निवासी पंकज रावत शादी का झांसा देकर उसे अमृतसर से अपने गांव लेकर आया।

किशोरी का आरोप था कि पंकज ने अपने घर में उससे दुष्कर्म किया। बताया कि पीड़िता का स्वास्थ्य खराब है। पुलिस ने चाइल्ड वेलफेयर कमेटी पौड़ी को इसकी सूचना दी। जिसके बाद पुलिस ने पंकज के खिलाफ मामला दर्ज किया व मामले की जांच उपनिरीक्षक लक्ष्मी जोशी को सौंप दी। बताया कि पंकज सिंह रावत को बांघाट रोड सतपुली से गिरफ्तार किया है।

यह भी पढ़ें ...  पंजाब के लुधियाना शहर में आधी रात को ATM वैन के साथ 7 करोड़ की लूट।
Hindxpress.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरें

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button