आर्थिक

कच्चे तेल में फिर लगी आग, 100 डॉलर के पार पहुंची कीमत

अमरीका-ईरान हमलों के चलते कच्चे तेल की कीमतों में एक बार फिर से उछाल आया है। इस बार क्रूड ऑयल की कीमत 100 डॉलर प्रति बैरल के पार पहुंच गई है। बुधवार को अंतरराष्ट्रीय बाजार में ब्रेंट क्रूड के दामों में 2.25 फीसदी का इजाफा हुआ। इसकी वजह अमरीका-ईरान के बीच फिर तनाव बढऩा बताया जा रहा है। इस बढ़ोतरी के पहले कू्रड की कीमत 98 बैरल प्रति डॉलर थी। इससे पहले 24 जुलाई को क्रूड का दाम 100 बैरल प्रति डॉलर पहुंचा था। अगर कच्चे तेल के दाम ऐसे ही बढ़ते रहे तो इससे पेट्रोल-डीजल और एलपीजी के दाम बढ़ सकते हैं। तेल की कीमतों में इस ताजा उछाल की मुख्य वजह अमरीका और ईरान के बीच शुरू हुई नई सैन्य झड़पें हैं। यूएस सेंट्रल कमांड ने बताया कि अमरीकी सेना ने ईरान के पांच तेल टैंकरों को नष्ट कर दिया।

अमरीका का दावा है कि उसने यह कार्रवाई ईरान के इस्लामिक रेवोल्यूशनरी गार्ड कॉप्र्स द्वारा अमरीकी नौसेना के युद्धपोत पर बैलिस्टिक मिसाइल से किए गए हमले के जवाब में की है। क्रूड ऑयल बढऩे की सबसे बड़ी वजह स्ट्रेट ऑफ होर्मुज का बंद होना है। पिछले एक महीने में कच्चे तेल के दाम में 22 फीसदी की तेजी देखने को मिली है। दस अगस्त को ब्रेंट क्रूड यानी कच्चा तेल 82 डॉलर प्रति बैरल पर था। कच्चे तेल की कीमत 100 डॉलर प्रति बैरल के पार पहुंचने से महंगाई और विदेशी मुद्रा के अधिक बाहर जाने की आशंका से रुपए पर दबाव रहा। रुपया बुधवार को अमरीकी डॉलर के मुकाबले 34 पैसे टूटकर 95.08 (अस्थायी) के स्तर पर रहा। इसके अलावा भारतीय बाजार पर भी इसका असर देखने को मिला।

Deprecated: htmlspecialchars(): Passing null to parameter #1 ($string) of type string is deprecated in /home/ynvicrxv1075/public_html/hindxpress.com/wp-includes/formatting.php on line 4714

Hindxpress.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरें
Deprecated: htmlspecialchars(): Passing null to parameter #1 ($string) of type string is deprecated in /home/ynvicrxv1075/public_html/hindxpress.com/wp-includes/formatting.php on line 4714

Related Articles

Leave a Reply

Deprecated: htmlspecialchars(): Passing null to parameter #1 ($string) of type string is deprecated in /home/ynvicrxv1075/public_html/hindxpress.com/wp-includes/formatting.php on line 4714
Back to top button