itel ने लांच की नई वॉशिंग मशीन रेंज, कीमत 9,999 रुपए से शुरू

नई दिल्ली। itel ने भारतीय बाजार में अपनी नई वॉशिंग मशीन रेंज लॉन्च की है। कंपनी ने तीन नए मॉडल पेश किए हैं, जिनमें WM105SA, WM095SA और WM080SA शामिल हैं। ये वॉशिंग मशीनें 10.5 किलोग्राम, 9.5 किलोग्राम और 8 किलोग्राम क्षमता के विकल्पों में उपलब्ध हैं। कंपनी का कहना है कि इन मशीनों में बड़े परिवारों की जरूरतों को ध्यान में रखते हुए जरूरी फीचर्स दिए गए हैं।
कीमत
- itel WM105SA (10.5 किलोग्राम) : 12,699 रुपए
- itel WM095SA (9.5 किलोग्राम) : 12,099 रुपए
- itel WM080SA (8 किलोग्राम) : 9,999 रुपए
WM105SA के फीचर्स
इस मॉडल में 10.5 किलोग्राम की क्षमता दी गई है। इसमें ट्राई-फ्लो वॉटरफॉल सिस्टम, हैवी-ड्यूटी मोटर और फुल ग्लास कर्व्ड पैनल मिलता है। साथ ही डिटरजेंट बॉक्स और स्पिन फिन्स की सुविधा भी दी गई है। यह मशीन IPX4 रेटिंग के साथ आती है, जो इसे पानी के छींटों से सुरक्षा प्रदान करती है।
Deprecated: htmlspecialchars(): Passing null to parameter #1 ($string) of type string is deprecated in /home/ynvicrxv1075/public_html/hindxpress.com/wp-includes/formatting.php on line 4714
WM095SA के फीचर्स
9.5 किलोग्राम क्षमता वाली इस मशीन में हाई-फ्लो वॉटरफॉल सिस्टम दिया गया है। इसमें हैवी-ड्यूटी मोटर, फुल ग्लास कर्व्ड पैनल, डिटरजेंट बॉक्स और स्पिन फिन्स जैसी सुविधाएं मिलती हैं। यह मॉडल भी IPX4 रेटिंग के साथ आता है।
WM080SA के फीचर्स
8 किलोग्राम क्षमता वाली यह वॉशिंग मशीन 6-विंग्स पल्सेटर के साथ आती है। इसमें हैवी-ड्यूटी मोटर, फुल ग्लास कर्व्ड पैनल और डिटरजेंट बॉक्स दिया गया है। यह मॉडल भी IPX4 रेटिंग से लैस है।
नई itel वॉशिंग मशीन रेंज उन ग्राहकों के लिए एक किफायती विकल्प हो सकती है, जो कम कीमत में अच्छी क्षमता और जरूरी फीचर्स वाली मशीन खरीदना चाहते हैं।