पंजाब

झोटा हत्याकांड के विरोध में पंजाब बंद का व्यापक असर, कई जिलों में बाजार और निजी शिक्षण संस्थान बंद

चंडीगढ़

पंजाब के मानसा में नशे के खिलाफ आवाज उठाने वाले परविंदर सिंह झोटा की हत्या के विरोध में आज पंजाब बंद का व्यापक असर देखने को मिल रहा है। सुबह 6 बजे से शाम 5 बजे तक बंद के आह्वान के बीच कई जिलों में बाजारों में सन्नाटा पसरा है और सड़कों पर वाहनों की आवाजाही कम हो गई है। विभिन्न किसान संगठनों, मजदूरों, कर्मचारियों और व्यापारियों ने बंद का समर्थन किया है। इस दौरान अस्पताल, मेडिकल स्टोर, एंबुलेंस और फायर ब्रिगेड जैसी आवश्यक सेवाओं को छूट दी गई है। लुधियाना, पठानकोट, गुरदासपुर, बठिंडा, मानसा और जालंधर में निजी स्कूल-कॉलेज बंद रखे गए हैं, जबकि सरकारी स्कूल सामान्य रूप से खुले हैं।

Deprecated: htmlspecialchars(): Passing null to parameter #1 ($string) of type string is deprecated in /home/ynvicrxv1075/public_html/hindxpress.com/wp-includes/formatting.php on line 4714

बठिंडा में किसान संगठन सिद्धूपुर ने बठिंडा-चंडीगढ़ हाईवे पर जाम लगाकर विरोध प्रदर्शन किया। वहीं, फरीदकोट में प्रदर्शन के दौरान कुछ किसान नेताओं को पुलिस ने हिरासत में ले लिया। पंजाब बंद के समर्थन में टोल प्लाजा वर्कर्स यूनियन ने भी बड़ा फैसला लिया है। यूनियन के प्रदेश अध्यक्ष दर्शन सिंह लाडी ने बताया कि पंजाब भर के टोल प्लाजा सुबह 8 बजे से अनिश्चितकाल के लिए वाहनों के लिए टोल-मुक्त कर दिए जाएंगे। टोल प्लाजा कर्मचारी भी धरना-प्रदर्शन कर नशे के खिलाफ संघर्ष को मजबूत करने की अपील करेंगे। उन्होंने किसानों, मजदूरों, कर्मचारियों, पेंशनभोगियों और व्यापारियों से पंजाब को नशामुक्त बनाने के लिए एकजुट होने का आह्वान किया।

गौरतलब है कि 13 अक्तूबर को मानसा में एंटी ड्रग एक्टिविस्ट परविंदर सिंह झोटा की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। आरोप है कि नशा बेचने का विरोध करने के दौरान मेडिकल स्टोर संचालक अश्विनी कुमार ने फेसबुक लाइव के दौरान झोटा पर गोलियां चलाई थीं। पुलिस ने मुख्य आरोपी को राजस्थान से गिरफ्तार कर लिया है। घटना के बाद आरोपी के घर और मेडिकल स्टोर को भी बुलडोजर से गिरा दिया गया। इस मामले में पुलिस ने आरोपी की पत्नी नीलम रानी को भी नामजद किया है। इसके अलावा लाडी बरनाला और विपन गर्ग के खिलाफ भी मामला दर्ज किया गया है। पुलिस की प्रारंभिक जांच के अनुसार, वारदात से पहले आरोपी ने मोबाइल फोन पर अपने परिवार के किसी सदस्य से बातचीत की थी।

डीआईजी हरजीत सिंह ने भी इस पहलू की पुष्टि करते हुए कहा था कि पुलिस मामले की जांच कर रही है। उधर, परविंदर सिंह झोटा के पिता भीम सिंह ने अपने बेटे का शव लेने से इनकार करते हुए हत्याकांड की सीबीआई जांच की मांग की है। परिवार की मांग है कि मामले की निष्पक्ष जांच कर दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाए।

Deprecated: htmlspecialchars(): Passing null to parameter #1 ($string) of type string is deprecated in /home/ynvicrxv1075/public_html/hindxpress.com/wp-includes/formatting.php on line 4714

पंजाब बंद के कारण सड़क परिवहन बुरी तरह प्रभावित हुआ है। जानकारी के अनुसार, राज्य में लगभग 10 प्रतिशत बसें ही चल रही हैं, जिनमें लंबी दूरी के कुछ मार्गों की बसें भी शामिल हैं। बस सेवाएं सीमित होने के कारण यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है और उनका रुख रेलवे की ओर बढ़ रहा है। हालांकि, रेल यातायात फिलहाल सामान्य बना हुआ है और ट्रेनें निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार चल रही हैं। बंद के दौरान विभिन्न संगठनों ने पंजाब में नशे के कारोबार पर सख्ती से रोक लगाने, युवाओं को नशे से बचाने और परविंदर सिंह झोटा हत्याकांड की निष्पक्ष जांच सुनिश्चित करने की मांग उठाई है।

Deprecated: htmlspecialchars(): Passing null to parameter #1 ($string) of type string is deprecated in /home/ynvicrxv1075/public_html/hindxpress.com/wp-includes/formatting.php on line 4714
Hindxpress.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरें
Deprecated: htmlspecialchars(): Passing null to parameter #1 ($string) of type string is deprecated in /home/ynvicrxv1075/public_html/hindxpress.com/wp-includes/formatting.php on line 4714

Related Articles

Leave a Reply

Deprecated: htmlspecialchars(): Passing null to parameter #1 ($string) of type string is deprecated in /home/ynvicrxv1075/public_html/hindxpress.com/wp-includes/formatting.php on line 4714
Back to top button