चंडीगढ़, 11 नवंबर, 2026:
जनगणना 2027 के दूसरे चरण के प्रचार एवं जागरूकता अभियान के तहत आज 11 नवंबर, 2026 को सुबह 11 बजे जनगणना संचालन निदेशालय, पंजाब, चंडीगढ़ के कार्यालय से 9 डिजिटल एलईडी वैनों को निदेशक डॉ. नवजोत खोसा ने औपचारिक रूप से हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इन वैनों पर जनगणना से संबंधित विभिन्न जागरूकता संदेश प्रदर्शित किए गए हैं। साथ ही, इनमें क्यूआर कोड भी उपलब्ध करवाए गए हैं, जो नागरिकों को सीधे आधिकारिक ‘नेशनल सेंसस पोर्टल’ से जोड़ेंगे। इसके माध्यम से नागरिक स्वयं अपनी जानकारी ऑनलाइन दर्ज कर सकेंगे।
इस अवसर पर निदेशालय के सभी अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने पूरे उत्साह के साथ कार्यक्रम में भाग लिया।
Deprecated: htmlspecialchars(): Passing null to parameter #1 ($string) of type string is deprecated in /home/ynvicrxv1075/public_html/hindxpress.com/wp-includes/formatting.php on line 4714
ये डिजिटल वैन संबंधित जिलों के प्रमुख कस्बों, शहरी एवं ग्रामीण क्षेत्रों, बाजारों तथा अन्य महत्वपूर्ण सार्वजनिक स्थलों को कवर करेंगी, जहां आम लोगों की आवाजाही अधिक रहती है।
इस जागरूकता अभियान का मुख्य उद्देश्य जनगणना 2027, स्व-गणना तथा जनसंख्या गणना के महत्व के बारे में आम जनता को व्यापक स्तर पर जागरूक करना और इस राष्ट्रीय अभियान में अधिक से अधिक लोगों की भागीदारी सुनिश्चित करना है। इसके लिए ऑडियो-वीडियो माध्यमों के जरिए जनगणना से संबंधित महत्वपूर्ण जानकारियों का प्रसार किया जाएगा।
डिजिटल वैनों की सुचारु आवाजाही, स्थानीय स्तर पर बेहतर तालमेल और प्रचार गतिविधियों के प्रभावी संचालन को सुनिश्चित करने के लिए प्रत्येक वैन के साथ संबंधित जिले से एक नामित एस्कॉर्ट अधिकारी तैनात रहेगा। उपायुक्त-कम-प्रधान जनगणना अधिकारियों ने डिजिटल वैनों के विस्तृत रूट प्लान को अंतिम रूप दे दिया है। इसके अतिरिक्त, प्रचार संबंधी होर्डिंग लगाने के लिए उपयुक्त स्थानों की पहचान कर ली गई है तथा नोडल अधिकारी (प्रचार) के अद्यतन विवरण भी निदेशालय को उपलब्ध करवा दिए गए हैं।
Deprecated: htmlspecialchars(): Passing null to parameter #1 ($string) of type string is deprecated in /home/ynvicrxv1075/public_html/hindxpress.com/wp-includes/formatting.php on line 4714
पंजाब में जनगणना का कार्यक्रम एवं समय-सीमा
जनगणना 2027 का आयोजन दो चरणों में किया जा रहा है। इसका पहला चरण, जिसमें मकानों की सूची तैयार करने और आवास संबंधी गणना का कार्य शामिल था, सफलतापूर्वक पूरा हो चुका है।
Deprecated: htmlspecialchars(): Passing null to parameter #1 ($string) of type string is deprecated in /home/ynvicrxv1075/public_html/hindxpress.com/wp-includes/formatting.php on line 4714
पंजाब में जनगणना का दूसरा चरण 1 दिसंबर, 2026 से 4 जनवरी, 2027 तक संचालित किया जाएगा। इसके लिए संदर्भ तिथि 5 जनवरी, 2027 की रात 12 बजे निर्धारित की गई है। इससे पहले 16 नवंबर से 30 नवंबर, 2026 तक नागरिकों को स्व-गणना की सुविधा उपलब्ध करवाई जाएगी।
नागरिक जनगणना से संबंधित 40 सवालों के जवाब स्वयं ऑनलाइन भरने के लिए आधिकारिक पोर्टल se.census.gov.in पर लॉग-इन कर सकते हैं।
स्व-गणना के लिए यह पोर्टल 30 नवंबर, 2026 को बंद हो जाएगा।