
चंडीगढ़; 3 सितंबर 2026:
वित्त मंत्री हरपाल सिंह चीमा ने आज कहा कि यदि कर्मचारी चाहें तो पंजाब सरकार उन्हें केंद्र सरकार के कर्मचारियों के बराबर वेतन और महंगाई भत्ता (डीए) देगी। उन्होंने स्पष्ट किया कि राज्य सरकार केंद्र के डीए के बराबर डीए देने के बजाय संपूर्ण वेतन को केंद्र के बराबर करने के लिए तैयार है। वित्त मंत्री हरपाल सिंह चीमा, उद्योग एवं वाणिज्य मंत्री अमन अरोड़ा और सामाजिक सुरक्षा मंत्री डॉ. बलजीत कौर के शमूलियत वाले पंजाब के मंत्री समूह ने कहा कि केंद्र द्वारा अधिक डीए दिए जाने के बावजूद कई प्रमुख श्रेणियों के पंजाब के कर्मचारी पहले से ही केंद्र सरकार में काम कर रहे अपने समकक्षों से अधिक वेतन ले रहे हैं।
Deprecated: htmlspecialchars(): Passing null to parameter #1 ($string) of type string is deprecated in /home/ynvicrxv1075/public_html/hindxpress.com/wp-includes/formatting.php on line 4714
मंत्रियों ने कहा कि पंजाब की वर्तमान वेतन संरचना के तहत राज्य अपने राजस्व का 51 प्रतिशत वेतन और पेंशन पर खर्च करता है, जबकि भारत में यह औसत 38 प्रतिशत है। उन्होंने यह भी बताया कि भगवंत सिंह मान सरकार द्वारा डीए में 14 प्रतिशत की वृद्धि की गई है। उन्होंने कहा कि पिछली सरकारों के समय से 14,000 करोड़ रुपये से अधिक बकाया खड़ा है, जिसमें से पहले ही 4,500 करोड़ रुपये से अधिक का भुगतान कर दिया गया है।
*भगवंत मान सरकार ने पंजाब के कर्मचारियों के वेतन और महंगाई भत्ते के बारे में छह मुख्य तथ्य प्रस्तुत किए*
1. *पंजाब के कर्मचारियों को देश में सबसे अधिक वेतन मिल रहा है*
पंजाब के सरकारी कर्मचारी देश में सबसे अधिक वेतन पाने वाले कर्मचारियों में शामिल हैं। राज्य में मूल वेतन अधिक होने के कारण कई प्रमुख श्रेणियों के कर्मचारियों को केंद्र सरकार में काम कर रहे अपने समकक्षों की तुलना में अधिक वेतन मिलता है।
Deprecated: htmlspecialchars(): Passing null to parameter #1 ($string) of type string is deprecated in /home/ynvicrxv1075/public_html/hindxpress.com/wp-includes/formatting.php on line 4714
2. *राजस्व का 51 प्रतिशत वेतन और पेंशन पर खर्च*
पंजाब अपने राजस्व का 51 प्रतिशत वेतन और पेंशन पर खर्च करता है, जो प्रमुख राज्यों में सबसे अधिक है और देश भर में इसका औसत 38 प्रतिशत है।
3. *तीन वृद्धियों के माध्यम से 14 प्रतिशत महंगाई भत्ता जारी*
भगवंत मान सरकार द्वारा डीए को नवंबर 2021 में 28 प्रतिशत से बढ़ाकर नवंबर 2024 में 42 प्रतिशत कर दिया गया। इस प्रकार तीन वृद्धियों के माध्यम से, डीए की दर अक्टूबर 2022 में 34 प्रतिशत, दिसंबर 2023 में 38 प्रतिशत और नवंबर 2024 में 42 प्रतिशत हो गई है।
4. *महंगाई भत्ते की 14,100 करोड़ रुपये की बकाया देनदारी विरासत में मिली*
तथ्यों के अनुसार, लगभग 14,100 करोड़ रुपये का डीए बकाया 2016-21 की अवधि से संबंधित है, जो पिछली कांग्रेस और अकाली-भाजपा सरकारों के समय से विरासत में मिला है।
5. *4,500 करोड़ रुपये से अधिक बकाये का पहले ही भुगतान किया*
भगवंत मान सरकार द्वारा विरासत में मिले डीए बकाये का भुगतान करने के प्रति प्रतिबद्धता दिखाते हुए कर्मचारियों और पेंशनभोगियों की देनदारी के लिए पहले ही 4,500 करोड़ रुपये से अधिक का भुगतान कर दिया गया है।
6. *60 प्रतिशत महंगाई भत्ते से 6,500 करोड़ रुपये का वार्षिक बोझ बढ़ेगा*
पंजाब के डीए को 60 प्रतिशत तक बढ़ाने से सरकारी खजाने पर लगभग 6,500 करोड़ रुपये का अतिरिक्त वार्षिक बोझ पड़ेगा, जिससे आवश्यक सार्वजनिक सेवाओं पर प्रभाव पड़ेगा।
एक प्रेस कॉन्फ्रेंस को संबोधित करते हुए वित्त मंत्री हरपाल सिंह चीमा ने कहा कि पंजाब द्वारा वेतन और पेंशन पर किया जा रहा खर्च देश के प्रमुख राज्यों में सबसे अधिक है। उन्होंने कहा, “वेतन और पेंशन पर राज्य के खर्च के लिए राष्ट्रीय औसत लगभग 38 प्रतिशत है, जबकि पंजाब अपने राजस्व का 51 प्रतिशत सीधे वेतन और पेंशन पर खर्च करता है। यह राज्य द्वारा अपने कर्मचारियों और पेंशनभोगियों के प्रति वित्तीय प्रतिबद्धता को दर्शाता है।” सरकार द्वारा प्रस्तुत तुलनात्मक आंकड़ों के अनुसार वित्तीय वर्ष 2025-26 के बजट अनुमानों में 1,11,740 करोड़ रुपये का राजस्व प्राप्त हुआ और इसमें से वेतन और पेंशन पर 57,177.9 करोड़ रुपये खर्च किए गए।
Deprecated: htmlspecialchars(): Passing null to parameter #1 ($string) of type string is deprecated in /home/ynvicrxv1075/public_html/hindxpress.com/wp-includes/formatting.php on line 4714
वित्त मंत्री ने कहा कि मूल वेतन और डीए की तुलना करने से यह स्पष्ट होता है कि पंजाब के कर्मचारियों को पहले से ही कई प्रमुख श्रेणियों में केंद्र सरकार में काम कर रहे अपने समकक्षों से अधिक वेतन मिलता है। उन्होंने कहा, “पंजाब के कर्मचारियों का मूल वेतन और महंगाई भत्ता जोड़ने के बाद कुल वेतन हरियाणा, राजस्थान, उत्तर प्रदेश और मध्य प्रदेश जैसे राज्यों के कर्मचारियों से अधिक है। तुलना के अनुसार पंजाब के कर्मचारी पहले से ही कई श्रेणियों में काफी अधिक वेतन प्राप्त कर रहे हैं।”
उन्होंने बताया कि राज्य सरकार को डीए के बकाये से संबंधित बड़ी देनदारी भी विरासत में मिली है। उन्होंने कहा, “वर्तमान सरकार को पिछली अकाली-भाजपा और कांग्रेस सरकारों से 2016 से 2021 तक की अवधि से संबंधित 14,000 करोड़ रुपये से अधिक की बड़ी देनदारी विरासत में मिली है। वर्तमान सरकार एकमात्र ऐसी सरकार है जिसने विरासत में मिले बकाये के भुगतान के प्रति प्रतिबद्धता दिखाई है। भगवंत मान सरकार ने इस देनदारी से इनकार नहीं किया है। इसके बजाय, इसने एक लिकविडेशन योजना तैयार की और पहले ही कर्मचारियों और पेंशनभोगियों को मासिक किश्तों के माध्यम से 4,500 करोड़ रुपये से अधिक का भुगतान किया।”
मंत्री हरपाल सिंह चीमा ने आगे कहा कि भगवंत मान सरकार ने तीन वृद्धियों के माध्यम से 14 प्रतिशत डीए जारी किया। उन्होंने कहा, “वर्तमान सरकार ने वित्तीय दबाव के बावजूद डीए को नवंबर 2021 में 28 प्रतिशत से बढ़ाकर नवंबर 2024 में 42 प्रतिशत कर दिया। इस प्रकार तीन वृद्धियों के माध्यम से, डीए की दर अक्टूबर 2022 में 34 प्रतिशत, दिसंबर 2023 में 38 प्रतिशत और नवंबर 2024 में 42 प्रतिशत हो गई है।”
इस दौरान उद्योग एवं वाणिज्य मंत्री अमन अरोड़ा ने कहा कि डीए को 60 प्रतिशत तक बढ़ाने की मांग को पंजाब की समग्र वित्तीय स्थिति के संदर्भ में विचार किया जाना चाहिए। उन्होंने कहा, “डीए को 60 प्रतिशत तक बढ़ाने से सरकारी खजाने पर लगभग 6,500 करोड़ रुपये का अतिरिक्त वार्षिक बोझ पड़ेगा। इस वित्तीय स्थिति से निपटने के लिए पंजाब के तीन करोड़ लोगों के लिए स्कूलों, अस्पतालों, बुनियादी ढांचे और अन्य आवश्यक सेवाओं को फंड देने की राज्य की जिम्मेदारी को भी संतुलित करना होगा।”
उन्होंने कहा कि सरकार ने ठोस उपायों के माध्यम से रोजगार और कर्मचारी कल्याण के प्रति अपनी प्रतिबद्धता दिखाई है। उन्होंने कहा, “भगवंत मान सरकार ने केवल योग्यता के आधार पर 70,900 नौकरियां प्रदान की हैं। हमने शोषणकारी आउटसोर्स्ड भर्ती मॉडल को भी पूरी तरह से समाप्त कर दिया है और 65,000 कर्मचारियों को ठेका-आधारित भर्ती में बदलने की प्रक्रिया शुरू की है। ये कदम दर्शाते हैं कि हमारी सरकार कर्मचारियों और मजदूरों के साथ मजबूती से खड़ी है।”
मंत्री अमन अरोड़ा ने कर्मचारी यूनियनों से विरोध की जगह सरकार के साथ बातचीत करने की अपील की। उन्होंने कहा, “कर्मचारी सुशासन की रीढ़ होते हैं। हम यूनियनों से अपील करते हैं कि वे विपक्षी पार्टियों की राजनीतिक अवसरवादिता को पहचानें, जिन्होंने चुनावों से पहले उचित वित्तीय प्रबंधन किए बिना वादे किए थे। हम मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के साथ बैठकर बकाया मुद्दों को हल करने के लिए तैयार हैं ताकि पंजाब के लोगों पर असंभव बोझ डाले बिना कर्मचारियों के हितों की रक्षा की जा सके।”
मंत्री समूह ने कहा कि इस मुद्दे को डीए के प्रतिशत के लिहाज से देखने के बजाय समग्र रूप से देखने की आवश्यकता है। प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान की गई प्रस्तुति के द्वारा यह बात सामने आई कि पंजाब अपनी राजस्व प्राप्तियों का 51 प्रतिशत वेतन और पेंशन पर खर्च करता है, जबकि प्रमुख राज्यों में भारत की कुल औसत का केवल 38 प्रतिशत ही खर्च होता है। इससे यह भी पता चलता है कि कई प्रमुख श्रेणियों में पंजाब के कर्मचारी पहले से ही केंद्र सरकार के कर्मचारियों से अधिक वेतन ले रहे हैं, हालांकि केंद्र की 60 प्रतिशत दर की तुलना में पंजाब की वर्तमान डीए दर 42 प्रतिशत है।
मंत्रियों ने आगे कहा कि सरकार ने 2021 से डीए में पहले ही 14 प्रतिशत की वृद्धि की है और हम विरासत में मिले डीए के बकाये का भुगतान करने के लिए प्रतिबद्ध हैं। मंत्री समूह ने कहा, “हमारा उद्देश्य कर्मचारियों को उनके वैध बकाये से वंचित करना नहीं है। हमारा उद्देश्य यह सुनिश्चित करना है कि कर्मचारी कल्याण, वित्तीय स्थिरता और पंजाब के लोगों के हितों की एक साथ रक्षा की जाए।”
कानूनी स्थिति को स्पष्ट करते हुए सामाजिक सुरक्षा मंत्री डॉ. बलजीत कौर ने कहा कि राज्य की स्थिति पंजाब सिविल सेवाएं (संशोधित वेतन) नियम, 2021 पर आधारित है। उन्होंने कहा, “पंजाब सरकारी कर्मचारियों के वेतन और डीए को पंजाब सिविल सेवाएं (संशोधित वेतन) नियम, 2021 द्वारा नियंत्रित किया जाता है, जो संविधान के अनुच्छेद 309 के तहत बनाए गए थे। ये नियम कोई निश्चित डीए प्रतिशत या कोई स्वचालित फॉर्मूला निर्धारित नहीं करते हैं, जिसके लिए पंजाब को केंद्र सरकार की डीए दर से मेल खाने की आवश्यकता हो।”
उन्होंने कहा कि पंजाब के पास अपने कर्मचारियों की सेवा शर्तें निर्धारित करने का संवैधानिक और कानूनी अधिकार है। उन्होंने कहा, “पंजाब अपनी वित्तीय स्थिति के अनुसार अपने कर्मचारियों के मुआवजे को निर्धारित करने का संवैधानिक और कानूनी अधिकार रखता है। ऐसा कोई कानूनी प्रावधान नहीं है जो प्रत्येक राज्य को स्वतः ही केंद्र सरकार की डीए दर को दोहराने के लिए बाध्य करता हो। राज्य को सार्वजनिक सेवाएं प्रदान करने के लिए उपलब्ध वित्तीय संसाधनों के साथ कर्मचारी कल्याण को संतुलित करने की आवश्यकता होती है।”
Deprecated: htmlspecialchars(): Passing null to parameter #1 ($string) of type string is deprecated in /home/ynvicrxv1075/public_html/hindxpress.com/wp-includes/formatting.php on line 4714






Deprecated: htmlspecialchars(): Passing null to parameter #1 ($string) of type string is deprecated in /home/ynvicrxv1075/public_html/hindxpress.com/wp-includes/formatting.php on line 4714