पंजाब स्टेट फार्मर्स एंड फार्म वर्कर्स कमीशन (पी.एस.एफ.सी.) द्वारा आज मोहाली स्थित कलक्ट भवन में आई.आई.टी. रोपड़ और नेशनल इन्फॉर्मेटिक्स सेंटर (एन.आई.सी.), पंजाब के सहयोग से ‘कृषि में कृत्रिम बुद्धिमत्ता: जोखिम प्रबंधन और अवसरों का उपयोग’ विषय पर विचार-गोष्टी आयोजित की गई।
Deprecated: htmlspecialchars(): Passing null to parameter #1 ($string) of type string is deprecated in /home/ynvicrxv1075/public_html/hindxpress.com/wp-includes/formatting.php on line 4714
इस विचार-गोष्टी को संबोधित करते हुए पी.एस.एफ.सी. के चेयरमैन डॉ. सुखपाल सिंह ने कृषि लागत कम करने और खेती का मुनाफा बढ़ाने में कृत्रिम बुद्धिमत्ता (ए.आई.) की भूमिका के बारे में जानकारी दी। कृषि मजदूरों के रोजगार पर ए.आई. के संभावित प्रभावों के प्रति आगाह करते हुए उन्होंने जोर दिया कि ए.आई. तकनीकों को सार्वजनिक संस्थानों या सहकारी समितियों के माध्यम से लागू किया जाना चाहिए, ताकि कॉरपोरेट संस्थाओं के बजाय किसानों को इसका लाभ मिलना सुनिश्चित हो सके।
पंजाब कृषि विश्वविद्यालय के उप कुलपति डॉ. हरविंदर सिंह धालीवाल ने पंजाब की कृषि विविधीकरण रणनीति के हिस्से के रूप में अधिक मूल्य वाली बागवानी फसलों पर ध्यान केंद्रित करने पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि ए.आई. खेती के बेहतर तौर-तरीकों और उचित निर्णय लेने की प्रक्रिया में क्रांतिकारी भूमिका निभा सकता है। पी.एस.एफ.सी. ने कृषि विकास और किसान कल्याण में उनके बहुमूल्य योगदान के लिए उन्हें सम्मानित भी किया।
आई.आई.टी. रोपड़ के ‘ANNAM.AI’ के निदेशक डॉ. पुष्पिंदर पाल सिंह ने संस्थान द्वारा विकसित ए.आई. आधारित वेब प्लेटफॉर्म के बारे में जानकारी दी। यह प्लेटफॉर्म किसानों के सवालों और खेत स्तर की समस्याओं का तुरंत समाधान उपलब्ध करवाने के उद्देश्य से तैयार किया गया है।
Deprecated: htmlspecialchars(): Passing null to parameter #1 ($string) of type string is deprecated in /home/ynvicrxv1075/public_html/hindxpress.com/wp-includes/formatting.php on line 4714
विशेषज्ञों ने कृषि उत्पादकता, संसाधनों के कुशल उपयोग, जलवायु अनुकूलता और किसान परामर्श सेवाओं को बेहतर बनाने में ए.आई. अनुप्रयोगों के महत्व पर विचार-विमर्श किया। इसके साथ ही डेटा गोपनीयता, एल्गोरिदम आधारित पक्षपात, साइबर सुरक्षा और किसान-केंद्रित शासन से संबंधित चुनौतियों पर भी चर्चा की गई।
विचार-गोष्टी में एन.आई.सी. पंजाब, शिक्षाविदों और कृषि क्षेत्र के प्रतिनिधियों ने महत्वपूर्ण एवं जानकारीपूर्ण विचार साझा किए। इस दौरान सरकारी विभागों, कृषि-तकनीकी उद्यमों, किसान संगठनों, नागरिक समाज संस्थाओं और किसान समुदाय की उल्लेखनीय भागीदारी देखने को मिली।
Deprecated: htmlspecialchars(): Passing null to parameter #1 ($string) of type string is deprecated in /home/ynvicrxv1075/public_html/hindxpress.com/wp-includes/formatting.php on line 4714
यह कार्यक्रम डॉ. रणजोध सिंह बैंस के धन्यवाद प्रस्ताव के साथ संपन्न हुआ।