प्रापर्टी डीलर के घर पर फायरिंग, जीरकपुर के बलटाना में अज्ञात हमलावरों ने चलाई गोलियां, इलाके में दहशत

जीरकपुर के बलटाना इलाके के वार्ड नंबर 31 से एक बहुत ही सनसनीखेज और चिंताजनक मामला सामने आया है। यहांए देर रात अज्ञात हमलावरों ने इलाके के नामी प्रॉपर्टी डीलर राम कुमार चौधरी के घर को निशाना बनाकर अंधाधुंध फायरिंग की। गौरतलब है कि राम कुमार चौधरी की बहू नगर परिषद के पिछले कार्यकाल में वार्ड नंबर 31 से पूर्व पार्षद रह चुकी हैं। इस घटना के बाद पूरे शहर में दहशत और विरोध की लहर फैल गई है। मौके से मिली जानकारी के अनुसार, यह भयानक घटना सुबह 2:10 से 2:15 बजे के बीच हुई। अज्ञात बदमाशों ने घर पर अंधाधुंध फायरिंग की, जिसमें करीब 8 गोलियां चलने की बात बताई जा रही है। इस दौरान मौके से 4 खाली खोल बरामद हुए और 2 गोलियां घर के मेन गेट में फंसी हुई मिलीं। घटना की सूचना मिलते ही एस पी मोहालीए ए एस पी गजलप्रीत कौर के साथ पुलिस प्रशासन के सीनियर अधिकारी और फोरेंसिक टीमें मौके पर पहुंच गईं। पुलिस आसपास के सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है, जिसमें एक संदिग्ध सफेद कार दिख रही है। पीडि़त परिवार के मुताबिक, राम कुमार चौधरी को करीब एक साल पहले फिरौती के लिए अपराधियों से धमकी भरे कॉल आए थे।
इसके बावजूद अपराधियों के हौसले इतने बुलंद हैं कि उन्होंने रात के अंधेरे में घर पर फायरिंग कर जानलेवा हमला कर दिया। इस घटना ने पंजाब में बिगड़ते कानून व्यवस्था की पोल खोल दी है। समाजसेवियों और किसान नेताओं ने चेतावनी दी है कि अगर पुलिस प्रशासन ने जल्द से जल्द दोषियों को गिरफ्तार नहीं किया तो वे परिवार के हक में बड़ा आंदोलन करने पर मजबूर होंगे। इस घटना के बारे में जानकारी देते हुए ए एस पी गजलप्रीत कौर ने बताया कि पुलिस को 112 पर सूचना मिली थी कि कुछ अनजान लोगों ने एक घर के बाहर फायरिंग की है। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस और सीनियर अधिकारी तुरंत मौके पर पहुंचे। उनके मुताबिकए जल्द ही दोषियों को पकड़ लिया जाएगा।
Deprecated: htmlspecialchars(): Passing null to parameter #1 ($string) of type string is deprecated in /home/ynvicrxv1075/public_html/hindxpress.com/wp-includes/formatting.php on line 4714