कुरुक्षेत्र, 15 सितम्बर। मच्छरजनित बीमारियों से बचाव के लिए घरों में व्यापक रूप से इस्तेमाल किए जाने वाले मच्छर भगाने वाले उत्पादों के रसायनों के संभावित जैविक प्रभावों को लेकर कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के एक अध्ययन में महत्वपूर्ण संकेत सामने आए हैं। कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के आईआईएचएस के बायोकेमिस्ट्री विभाग के प्रो. अश्वनी मित्तल द्वारा स्केलेटल मसल्स रिसर्च लेबोरेटरी में एक प्रयोग के दौरान ट्रांसफ्लुथ्रिन नामक वाष्पशील टाइप-1 पाइरेथ्रॉयड के मांसपेशी कोशिकाओं पर प्रभावों का अध्ययन किया गया है। यह अध्ययन अंतरराष्ट्रीय प्रतिष्ठित जर्नल टोक्सियोलॉजी में प्रकाशित हुआ है। वहीं कंकालीय मांसपेशी कोशिकाओं के अध्ययन में पाया गया कि प्रयोगशाला परिस्थितियों में ट्रांसफ्लुथ्रिन के संपर्क में आने वाली मांसपेशी कोशिकाओं में ग्लूकोज के उपयोग, ऊर्जा उत्पादन और कोशिकीय संरचना से संबंधित कई प्रक्रियाओं में बदलाव के संकेत मिले हैं।
केयू प्रो. अश्वनी मित्तल ने बताया कि मच्छर भगाने वाले रसायन मांसपेशी कोशिकाओं को प्रभावित कर सकते हैं। उन्होंने बताया कि कंकालीय मासंपेशी कोशिकाओं के अध्ययन में पाया गया कि कोशिकाओं द्वारा ग्लूकोज के अवशोषण और उपयोग में वृद्धि के साथ ग्लाइकोजन का भंडारण कम हुआ तथा लैक्टेट का उत्पादन बढ़ा। ये परिवर्तन कोशिकाओं के सामान्य ऊर्जा चयापचय में बदलाव की ओर संकेत करते हैं। उन्होंने यह भी बताया कि माइटोकॉन्ड्रिया कोशिकाओं में ऊर्जा उत्पादन के लिए महत्वपूर्ण अंग हैं। शोध के दौरान माइटोकॉन्ड्रियल कार्यक्षमता से जुड़े संकेतकों में कमी देखी गई, जिससे यह संकेत मिलता है कि ट्रांसफ्लुथ्रिन के संपर्क से मांसपेशी कोशिकाओं की सामान्य ऊर्जा उत्पादन प्रणाली प्रभावित हो सकती है। वहीं इन प्रारंभिक प्रयोगशाला निष्कर्षों को मानव स्वास्थ्य के संदर्भ में समझने के लिए आगे इन-विवो, महामारी विज्ञान और दीर्घकालिक अध्ययन किए जाने आवश्यक हैं।
Deprecated: htmlspecialchars(): Passing null to parameter #1 ($string) of type string is deprecated in /home/ynvicrxv1075/public_html/hindxpress.com/wp-includes/formatting.php on line 4714