चंडीगढ़, 1 अक्टूबर
मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के दिशा-निर्देशों पर शुरू किए गए नशों के खिलाफ निर्णायक युद्ध ‘युद्ध नशेयां विरुद्ध’ के 19 महीने पूरे हो गए हैं। इस अभियान के तहत पंजाब पुलिस ने 1 मार्च, 2023 से अब तक 63,616 एफ.आई.आर. दर्ज करके 81,107 नशा तस्करों को गिरफ्तार किया है और 4161 किलोग्राम हेरोइन बरामद की है।
Deprecated: htmlspecialchars(): Passing null to parameter #1 ($string) of type string is deprecated in /home/ynvicrxv1075/public_html/hindxpress.com/wp-includes/formatting.php on line 4714
पंजाब पुलिस द्वारा पुलिस महानिदेशक (डीजीपी) पंजाब गौरव यादव के नेतृत्व में चलाए जा रहे इस नशा विरोधी अभियान की शुरुआत से अब तक राज्य के सभी 28 पुलिस जिलों में रोजाना कार्रवाई की जा रही है।
विशेष पुलिस महानिदेशक (कानून एवं व्यवस्था) प्रवीण कुमार सिन्हा ने बताया कि 4161 किलोग्राम हेरोइन की बरामदगी के अलावा पुलिस ने 10 क्विंटल अफीम, 476 क्विंटल भुक्की, 130 किलोग्राम चरस, 1747 किलोग्राम गांजा, 77 किलोग्राम आईसीई, 65.75 लाख नशीली गोलियां और 22.2 करोड़ रुपये की ड्रग मनी भी जब्त की है।
इस दौरान पुलिस टीमों ने ‘गैंगस्टरां ते वार’ अभियान के तहत 254वें दिन भी कार्रवाई जारी रखते हुए 543 छापेमारियां करके 13 हथियारों सहित 248 व्यक्तियों को गिरफ्तार किया है। जबकि 163 व्यक्तियों के खिलाफ रोकथाम कार्रवाई की गई और आठ भगोड़े अपराधियों को भी गिरफ्तार किया गया।
Deprecated: htmlspecialchars(): Passing null to parameter #1 ($string) of type string is deprecated in /home/ynvicrxv1075/public_html/hindxpress.com/wp-includes/formatting.php on line 4714
लोग ‘एंटी गैंगस्टर हेल्पलाइन’ नंबर 93946-93946 के द्वारा वांछित अपराधियों और गैंगस्टरों के बारे में गुप्त रूप से सूचना दे सकते हैं तथा अपराध और आपराधिक गतिविधियों के संबंध में भी जानकारी साझा कर सकते हैं।