उत्तर प्रदेश

यूपी: मिशन-2024 में यूपी के 80 अलग भाजपा के विजन, मतदाताओं की दृष्टि से अभेद्य दृष्टि गढ़ने में जुटी भाजपा

अगले यूपी साल होने वाले लोक सभा चुनाव के लिए भाजपा बूथ सशक्तीकरण की अभेद्य व्यूह रचना में जुट गई है। गुरुवार को राजधानी के अटल कन्वेंशन सेंटर में हुई पार्टी की बूथ सशक्तीकरण कार्यशाला में पार्टी पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं को इसका मंत्र दिया गया। आने वाले दिनों में क्षेत्र व जिला तथा विधानसभा स्तर पर कार्यशालाओं में बूथ सशक्तीकरण अभियान का प्रशिक्षण दिया जाएगा।

कार्यशाला में पार्टी के राष्ट्रीय सह महामंत्री (संगठन) शिवप्रकाश ने कहा कि भाजपा कार्यकर्ता आधारित पार्टी है और कार्यकर्ता विचार आधारित है। संगठन में पुनर्विचार, पुनर्समीक्षा तथा पुनर्गठन की सतत प्रक्रिया है। इसी प्रक्रिया के आधार पर बूथ सशक्तीकरण अभियान प्रारंभ हुआ है।

बूथ समिति तथा पन्ना प्रमुख प्रत्येक मतदाता से संवाद व संपर्क का माध्यम हैं जिनके माध्यम से पार्टी की विचारधारा तथा मोदी-योगी सरकारों के निर्णय व योजनाएं हर घर तक पहुंचती हैं। उन्होंने कहा कि आने वाले दिनों में हमें सशक्त बूथ संरचना का निर्माण करना है।

प्रदेश अध्यक्ष भूपेन्द्र सिंह चौधरी ने कहा कि भाजपा में बूथ सशक्तीकरण का कार्य प्राथमिकता पर है और यही बूथ विजय का कारक है। बूथ सशक्तीकरण अभियान का सबसे महत्वपूर्ण कार्य बूथ पर हमारी विचारधारा से जुड़े प्रत्येक व्यक्ति को बूथ समिति से जोड़कर उन्हें संगठनात्मक कार्यों में सक्रिय करना है।

मजबूत बूथ संरचना से भाजपा बड़े लक्ष्यों को भी प्राप्त करने में सफल होगी।राष्ट्रीय उपाध्यक्ष व प्रदेश प्रभारी राधा मोहन सिंह ने कहा कि प्रदेश के अनुशासित व परिश्रमी कार्यकर्ता अपनी जिम्मेदारियों का निर्वहन पूर्ण मनोयोग से करते हैं।
बूथ सशक्तीकरण अभियान से बूथ की अभेद्य व्यूह रचना का निर्माण कर 2024 के लोकसभा चुनाव में अभूतपूर्व सफलता प्राप्त करेंगे।

प्रदेश महामंत्री (संगठन) धर्मपाल सिंह ने कहा कि बूथ संगठन की सबसे महत्वपूर्ण इकाई है। संगठन के सभी कार्यक्रमों के साथ ही बूथ के प्रत्येक मतदाता तथा लाभार्थी से सतत संपर्क व संवाद से बूथ सशक्त बनता है। इसी ध्येय के साथ पार्टी का बूथ सशक्तीकरण अभियान प्रारंभ हो रहा है।

कार्यशाला में यूपी पार्टी के प्रदेश पदाधिकारी, मोर्चों के प्रदेश अध्यक्ष, क्षेत्रीय अध्यक्ष, जिलाध्यक्ष, जिला प्रभारी व जिला बूथ प्रबंधन टोली के सदस्य शामिल हुए।

Sapna

Sapna Yadav News Writer Daily Base News Post Agency Call - 9411668535, 8299060547, 8745005122 SRN Info Soft Technology www.srninfosoft.com

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button