200 रुपए के लिए कर दी युवक की हत्या, लोहे की चेन में लगे ताले से किया हमला

उत्तर प्रदेश में बदायूं जिले के सदर कोतवाली क्षेत्र के कबूलपुरा मोहल्ले में रविवार रात 11 बजे मात्र 200 रुपए के विवाद में एक युवक की हत्या कर दी गई। पुलिस अधीक्षक नगर क्षेत्र अभिषेक कुमार सिंह ने बताया कि शहर के मोहल्ला चौधरी सराय निवासी शाहिद (28) पेंटिंग का काम करता था। उसका नईम, फजल और वासिफ से 500 रुपये का लेन-देन था। शाहिद 300 रुपये पूर्व में लौटा चुका था, अब मात्र 200 रुपये बाकी थे।
रविवार रात तीनों आरोपी शाहिद से बाकी रुपये मांगने मोहल्ला कबूलपुरा स्थित आजाद गली के पास पहुंचे। कहासुनी के दौरान बढ़े विवाद के बाद तीनों ने लोहे की चेन में लगे ताले से शाहिद पर हमला कर दिया। आस पड़ोस के लोगों द्वारा शहीद को जिला अस्पताल पहुंचाया गया मगर सीने, गर्दन और शरीर पर गंभीर चोटें आने से शाहिद की मौत हो गई। पुलिस ने नईम और वासिफ को गिरफ्तार कर लिया गया है।तीसरे आरोपी फजल की तलाश जारी है।
Deprecated: htmlspecialchars(): Passing null to parameter #1 ($string) of type string is deprecated in /home/ynvicrxv1075/public_html/hindxpress.com/wp-includes/formatting.php on line 4714