लॉरेंस बिश्नोई गैंग के चार गुर्गे गिरफ्तार, पांच विदेशी हथियार बरामद, रंगदारी के लिए घरों में की थी फायरिंग

मोहाली पुलिस ने रंगदारी के लिए घरों पर फायरिंग करने की तीन वारदातों को सुलझाने का दावा करते हुए लॉरेंस बिश्नोई गैंग के चार कथित गुर्गों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से दो विदेशी पिस्तौल सहित पांच 30 बोर पिस्तौल, 12 जिंदा कारतूस और वारदातों में इस्तेमाल की गई अस्थायी नंबर वाली फॉच्र्यूनर कार बरामद की है। एसएसपी एसएएस नगर वरुण शर्मा ने एसएसपी कार्यालय के कॉन्फ्रेंस हॉल में मीडिया को जानकारी देते हुए बताया कि डीजीपी पंजाब गौरव यादव और डीआईजी रोपड़ रेंज नानक सिंह के दिशा-निर्देशों के तहत मोहाली पुलिस ने यह कार्रवाई की है। पुलिस के मुताबिकए 4-5 सितंबर की मध्यरात्रि फेज-10 मोहाली निवासी संजय जुडेजा के घर पर दो अज्ञात मोटरसाइकिल सवारों ने स्वचालित हथियारों से फायरिंग की थी। पुलिस के अनुसार, फायरिंग से पहले विदेश में बैठे लॉरेंस गैंग के कुलवीर सिंह सिद्धू ने संजय जुडेजा से पांच करोड़ रुपए की रंगदारी मांगी थी। इस संबंध में थाना फेज-11 में मामला दर्ज किया गया था।
इसके बाद सात सितंबर को संजय जुडेजा के पार्टनर बलजीत सिंह के फेज-10 स्थित घर पर भी दो अज्ञात मोटरसाइकिल सवारों ने फायरिंग की। पुलिस के अनुसार इस घटना से पहले कुलवीर सिंह सिद्धू द्वारा बलजीत सिंह से भी 5 करोड़ रुपए की रंगदारी मांगी गई थी। इस संबंध में थाना फेज-11 में मामला दर्ज किया गया। तीसरी घटना 14 सितंबर को सेक्टर-104 मोहाली में जगदीप सिंह मान के घर पर हुई। इस मामले में थाना सोहाना में केस दर्ज किया गया था। इन वारदातों की जांच के लिए एसपी ऑपरेशन आकाशदीप औलखए एसपी इन्वेस्टिगेशन सौरव जिंदल और डीएसपी इन्वेस्टिगेशन राजन परमिंदर सिंह की निगरानी में सीआईए स्टाफ तथा ऑपरेशन सेल की टीमों को लगाया गया था। इंस्पेक्टर प्रदीप सिंह बाजवा और इंस्पेक्टर हरमिंदर सिंह के नेतृत्व में पुलिस टीमों ने तकनीकी और मानवीय स्रोतों की मदद से जांच आगे बढ़ाई। पुलिस के अनुसारए कडिय़ां जोड़ते हुए चार अज्ञात आरोपियों की पहचान कर उन्हें गिरफ्तार किया गया।
Deprecated: htmlspecialchars(): Passing null to parameter #1 ($string) of type string is deprecated in /home/ynvicrxv1075/public_html/hindxpress.com/wp-includes/formatting.php on line 4714