पंजाब विजीलैंस ब्यूरो ने राज्य में भ्रष्टाचार के खिलाफ चल रहे अपने अभियान के दौरान, सितंबर महीने में 6 अलग-अलग केसों में 6 सरकारी अधिकारियों और 2 प्राइवेट व्यक्तियों को रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों काबू किया है।
इस संबंध में जानकारी देते हुए आज यहां स्टेट विजीलैंस ब्यूरो के एक आधिकारिक प्रवक्ता ने बताया कि ब्यूरो ने इस दौरान लोक सेवकों और अन्य क्षेत्रों में भ्रष्टाचार को खत्म करने के लिए पूरी लगन से काम किया है।
Deprecated: htmlspecialchars(): Passing null to parameter #1 ($string) of type string is deprecated in /home/ynvicrxv1075/public_html/hindxpress.com/wp-includes/formatting.php on line 4714
उन्होंने बताया कि ब्यूरो ने पिछले महीने के दौरान विभिन्न अदालतों में विजीलैंस के 23 केसों संबंधी चालान पेश किए। इसके अलावा, भ्रष्टाचार के एक मामले की गहन जांच के लिए एक विजीलैंस एन्क्वाइअरी भी दर्ज की गई है। उन्होंने आगे बताया कि 8 मुलजिमों, जिनमें 7 सरकारी कर्मचारी शामिल हैं, के खिलाफ 4 आपराधिक मामले भी दर्ज किए गए हैं। एक सरकारी कर्मचारी के खिलाफ आय से अधिक संपत्ति बनाने का मामला भी दर्ज किया गया है।
अधिक विवरण देते हुए उन्होंने बताया कि पिछले महीने के दौरान ब्यूरो द्वारा दायर और पैरवी किए गए रिश्वतखोरी के चार मामलों के बारे में विभिन्न अदालतों द्वारा फैसले सुनाए गए हैं, जिनमें छह व्यक्तियों को दोषी करार दिया गया और 2 से 5 साल की कैद तथा 5,000 रुपये से 25,000 रुपये तक के जुर्माने की सजा सुनाई गई है।