
पंचकूला 10 जुलाई 2024।
सिविल सर्जन डॉक्टर मुक्ता कुमार के आग्रह से विश्वास फाउंडेशन पंचकूला द्वारा गुरुदेव श्री स्वामी विश्वास जी के आशीर्वाद से सिविल अस्पताल सेक्टर 6 पंचकूला में 2000 पौधों का लंगर लगाया गया। इनमें 11 तरह की किसम के औषधीय पौधे बांटे गए जिसमें की बेल, आम, आंवला, इमली, जामुन, सहजन, चमेली, गुलमोहर, बेर, हाथी व जंगली नीम थे ताकि ज्यादा से ज्यादा लोगों को फायदा मिल सके।
विश्वास फाउंडेशन की अध्यक्ष साध्वी नीलिमा विश्वास ने बताया कि 1100 पौधे एसएमओ डॉक्टर रीटा कालरा को सौंपे गए। 600 पौधे सिविल अस्पताल में रोपे जाएंगे एवं 500 पौधे अस्पताल प्रबंधन द्वारा जिले की अलग अलग डिस्पेंसरिओं में भेजे जाएंगे। संस्था द्वारा 100 पौधे गेट नंबर 2 के पास, टी बी हट के पास व अस्पताल के फॉरेस्ट एरिया में लगाए गए। लगभग 800 पौधे अस्पताल में डाक्टरों स्टाफ व आने जाने वाले लोगों को बांटे गए। इस पौधारोपन के कार्यक्रम में काफी संख्या में विश्वास फाउंडेशन के अनुयायी भी मौजूद रहे।
प्रत्येक वर्ष फाउंडेशन द्वारा 4000 पौधे लगाये जाते हैं। बढ़ते तापमान को देखते हुए इस वर्ष संस्था द्वारा 5000 पौधे लगाने का लक्ष्य रखा गया है।