कुरुक्षेत्र, 8 जुलाई।
कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के हार्टिकल्चर विभाग के इंजार्च डॉ. सोमवीर जाखड़ ने कहा कि कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. सोमनाथ सचदेवा की अगुवाई में 5 जुलाई को वन महोत्सव सप्ताह के अंतर्गत वन विभाग कुरुक्षेत्र डिवीजन के संयुक्त तत्वावधान में कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के शिक्षकों, कर्मचारियों, छात्रों एवं छात्राओं ने 3 हजार पेड़ लगाकर मिशन 75 हजार पेड़ लगाने की मुहिम का शुभारम्भ किया था। इस तरह कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय पूरे हरियाणा में सर्वप्रथम अपने परिसर में 3 हजार पौधे लगाकर पर्यावरण संरक्षित करने में सबसे अग्रणी बन चुका है।
लोक सम्पर्क विभाग के निदेशक प्रो. महासिंह पूनिया ने बताया कि इस अभियान के तहत् कुवि में विभिन स्थानों पर कुसुम, मोलसरी, शीशम, पिलखन, सिल्वर ओक, नीम, डेक, बड़, कदम, आंवला, बेल पत्थर, फाइकस, रात की रानी, बोगनविलिया, कनेर, चम्पा तथा टिकोमा के कुल 3 हजार वृक्षों का रोपण किया गया था।