हिमाचल राज्यसभा चुनाव के रिजल्ट को हाईकोर्ट में चुनौती

Himachal Rajya Sabha Election Result: सुप्रीम कोर्ट के वरिष्ठ वकील और कांग्रेस नेता अभिषेक मनु सिंघवी ने हिमाचल राज्यसभा चुनाव के रिजल्ट को हाईकोर्ट में चुनौती दी है। सिंघवी शनिवार को व्यक्तिगत तौर पर हिमाचल प्रदेश हाईकोर्ट पहुंचे और यहां याचिका दाखिल की। याचिका में सिंघवी की ओर से कहा गया है कि राज्यसभा चुनाव के बाद वो ड्रा ऑफ़ लॉट्स के जिस नियम के तहत हुए चुनाव हारे हैं, वह गलत है। सिंघवी ने मांग की है कि राज्यसभा चुनाव के रिजल्ट को रद्द किया जाये।
Deprecated: htmlspecialchars(): Passing null to parameter #1 ($string) of type string is deprecated in /home/ynvicrxv1075/public_html/hindxpress.com/wp-includes/formatting.php on line 4714
एक धारणा से ये नियम बना दिया
कांग्रेस नेता अभिषेक मनु सिंघवी ने याचिका में हाईकोर्ट को बताया है कि, ड्रा में जिसका नाम निकले वो हार जाये ये नियम कानूनी रूप से गलत है, जिसका नाम निकलता है उसको जीतना चाहिए, क्योंकि उस समय सिर्फ दो लोग होते हैं और बराबरी पर होते हैं। सिंघवी ने कहा कि एक्ट-रूल में कहीं ये नियम नहीं दिया गया है लेकिन ये विचित्र नियम किसी के भी द्वारा धारणा से बनाया गया है। मनु सिंघवी ने कहा हमने याचिका लगा दी है अब हाईकोर्ट आगे की नियमानुसार कार्रवाई करेगा और फैसला देगा।