आर्थिक

व्हाट्सऐप पर टेक्स्ट मैसेज एक बार देखने के बाद हो जाएगा गायब

नई दिल्ली। व्हाट्सऐप यूजर्स के लिए कंपनी एक ऐसा फीचर ला रही है, जिसका लंबे समय से इंतजार था। अब व्हाट्सऐप पर भेजे जाने वाले नॉर्मल टेक्स्ट मैसेज को भी ‘व्यू वनस’ के तौर पर भेजा जा सकेगा। यानी सामने वाला व्यक्ति मैसेज को सिर्फ एक बार ओपन करके पढ़ पाएगा और उसे बंद करते ही वह मैसेज दोबारा नहीं दिखेगा। फिलहाल यह विकल्प एंड्रायड के चुनिंदा बीटा यूजर्स के लिए रोलआउट की जा रही है। रिपोर्ट के मुताबिक व्हाट्सऐप ने एंड्रायड बीटा वर्जन 2.26.45.6 में व्यू वनस टेक्स्अ मैसेज फीचर को रोलआउट करना शुरू किया है।

हालांकि यह सुविधा अभी सभी बीटा यूजर्स को नहीं मिली है। व्हाट्सऐप इसे कई फेज में रोलआउट कर रहा है और आने वाले हफ्तों में ज्यादा बीटा यूजर्स तक पहुंचने की उम्मीद है। व्हाट्सऐप में व्यू वनस फीचर नया नहीं है। अभी तक यूजर्स फोटो, वीडियो और वॉइस मैसेज को व्यू वनस के तौर पर भेज सकते थे। अब कंपनी इसी सुविधा को टेक्स्ट मैसेज तक बढ़ा रही है। इससे ऐसे टेक्स्ट को भेजना आसान होगा, जिसे यूजर सामने वाले की चैट में हमेशा के लिए नहीं रखना चाहता।


Deprecated: htmlspecialchars(): Passing null to parameter #1 ($string) of type string is deprecated in /home/ynvicrxv1075/public_html/hindxpress.com/wp-includes/formatting.php on line 4714

Hindxpress.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरें
Deprecated: htmlspecialchars(): Passing null to parameter #1 ($string) of type string is deprecated in /home/ynvicrxv1075/public_html/hindxpress.com/wp-includes/formatting.php on line 4714

Related Articles

Leave a Reply


Deprecated: htmlspecialchars(): Passing null to parameter #1 ($string) of type string is deprecated in /home/ynvicrxv1075/public_html/hindxpress.com/wp-includes/formatting.php on line 4714
Back to top button