आतंकवाद पर भारत से सबूत मांग रहा पाक, दिल्ली में मंत्री मसूद मलिक बोले, बातचीत के लिए न्योते का इंतजार

पाकिस्तान के मंत्री मुसादिक मसूद मलिक ने रविवार को आतंकवाद के मुद्दे पर कहा है कि भारत और पाकिस्तान अपने-अपने सबूत लेकर आएं और इस पर बातचीत करें। दिल्ली में मीडिया से बातचीत करते हुए उन्होंने कहा कि पाकिस्तान भारत के साथ सभी जरूरी मुद्दों पर बातचीत के लिए तैयार है, लेकिन भारत को पहले औपचारिक न्योता देना होगा। उन्होंने कहा भारत की ओर से उन्हें अब तक द्विपक्षीय बातचीत का न्योता नहीं मिला है। वह शंघाई सहयोग संगठन (एससीओ) के कार्यक्रम में शामिल होने भारत आए हैं। आतंकवाद से पाकिस्तान को भी नुकसान हुआ’ आतंकवाद पर सवाल पूछे जाने पर मलिक ने कहा कि इस मुद्दे पर सबूतों के आधार पर बातचीत होनी चाहिए।
उन्होंने दावा किया कि आतंकवाद से पाकिस्तान को भी नुकसान हुआ है और उसके हजारों नागरिकों की जान गई है। मलिक ने कहा कि पाकिस्तान कई बार अलग-अलग मंचों पर आतंकवाद के मुद्दे पर बातचीत की पेशकश कर चुका है। उनके मुताबिक, भारत और पाकिस्तान इस मुद्दे पर द्विपक्षीय बातचीत कर सकते हैं। इसके अलावा, कई देशों की मौजूदगी में भी इस पर चर्चा हो सकती है। उन्होंने कहा कि आप अपने सबूत लेकर आइए और हम अपने सबूत लेकर आएंगे।
Deprecated: htmlspecialchars(): Passing null to parameter #1 ($string) of type string is deprecated in /home/ynvicrxv1075/public_html/hindxpress.com/wp-includes/formatting.php on line 4714
सिंधु जल संधि पर भी चर्चा की बात कही
मलिक से सिंधु जल संधि पर दिए गए उनके पुराने बयान को लेकर भी सवाल पूछा गया। उन्होंने कहा कि भारत ने अब तक इस मुद्दे पर बातचीत के लिए नहीं बुलाया है। अगर भारत चर्चा का प्रस्ताव देता है, तो पाकिस्तान इसके लिए तैयार है। दरअसल, भारत ने 22 अप्रैल 2025 को पहलगाम आतंकी हमले के बाद सिंधु जल संधि स्थगित कर दी थी। इसके विरोध में मलिक ने जून में धमकी देते हुए कहा था कि अगर कोई हमारे हिस्से के पानी पर हाथ डालने की कोशिश करेगा, तो हम उसका हाथ काट देंगे।