TIME की पहली ‘100 Next India’ लिस्ट जारी, आलिया-आर्यन के साथ वैभव समेत इन 100 भारतीयों को मिली जगह

मुंबई। बॉलीवुड अभिनेत्री आलिया भट्ट और अभिनेता आर्यन खान से लेकर क्रिकेट के युवा सितारे वैभव सूर्यवंशी तक देश की 100 उभरती प्रतिभाओं ने अमरीकी समाचार पत्रिका ‘टाइम’ की प्रतिष्ठित सूची में जगह बनाई है। दुनिया की मशहूर पत्रिका ‘टाइम’ ने पहली बार भारत के लिए ‘टाइम100 नेक्स्ट इंडिया’ सूची जारी की है। इस सूची में फिल्म, क्रिकेट, कारोबार, विज्ञान, संगीत और सामाजिक बदलाव के क्षेत्र में अपनी पहचान बना रहे लोगों को शामिल किया गया है। गुरुवार को जारी एक आधिकारिक विज्ञप्ति के अनुसार, ‘टाइम100 नेक्स्ट इंडिया’ इस सूची का पहला अंतरराष्ट्रीय संस्करण है और रिलायंस इसका प्रमुख भागीदार है।
इस सूची में सिर्फ बॉलीवुड और क्रिकेट जगत की हस्तियों का ही दबदबा नहीं है, बल्कि खेल जगत से हरमनप्रीत कौर, लवलीना बोरगोहेन और सानिया मिर्जा को भी इसमें जगह मिली है। संगीत के क्षेत्र से दिलजीत दोसांझ और अनिरुद्ध रविचंदर शामिल हैं। वहीं, कारोबार और प्रौद्योगिकी के क्षेत्र से पीयूष बंसल, अलबिंदर सिंह ढींडसा, तरुण मेहता और राधिका गुप्ता जैसे नाम शामिल हैं। विज्ञान और नवाचार के क्षेत्र से अंतरिक्ष यात्री शुभांशु शुक्ला को भी इस सूची में स्थान मिला है।
Deprecated: htmlspecialchars(): Passing null to parameter #1 ($string) of type string is deprecated in /home/ynvicrxv1075/public_html/hindxpress.com/wp-includes/formatting.php on line 4714
इस अवसर पर ‘टाइम’ ने तीन वैश्विक आवरण पृष्ठ भी जारी किए हैं। पहले आवरण पृष्ठ पर आलिया भट्ट, दूसरे पर अंतरिक्ष प्रौद्योगिकी कंपनी स्काईरूट के सह-संस्थापक पवन कुमार चंदाना और तीसरे सामूहिक आवरण पृष्ठ पर फिल्म निर्माता आर्यन खान, पायल कपाड़िया और थेजा रियो को जगह दी गई है। इस सूची की एक खास बात यह भी है कि इसमें शामिल उभरती प्रतिभाओं के बारे में कई जानी-मानी हस्तियों ने लेख लिखे हैं। फिल्मकार एस.एस. राजामौली ने आलिया भट्ट, विशाल भारद्वाज ने आर्यन खान और आयुष्मान खुराना ने वैभव सूर्यवंशी के बारे में लिखा है।
विज्ञप्ति में ‘टाइम’ की मुख्य कार्यकारी अधिकारी जेसिका सिबली के हवाले से कहा गया है कि भारत में नई पीढ़ी के ऐसे नेतृत्वकर्ता उभर रहे हैं, जिनके विचारों और कार्यों का प्रभाव देश की सीमाओं से बाहर भी दिखाई दे रहा है। ‘टाइम’ के प्रधान संपादक सैम जैकब्स का मानना है कि भारत की यह पीढ़ी न केवल अपने देश, बल्कि दुनिया का भविष्य गढ़ने में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगी। सूची में शामिल 100 लोगों का चयन भारत और दुनिया के विभिन्न हिस्सों में काम कर रहे ‘टाइम’ के पत्रकारों ने किया है।
‘टाइम100 नेक्स्ट इंडिया’ का भव्य आयोजन 12 दिसंबर को मुंबई के जियो वर्ल्ड कन्वेंशन सेंटर में होगा। ‘टाइम’ रिलायंस के साथ मिलकर इस कार्यक्रम की मेजबानी करेगा, जिसमें कई जानी-मानी हस्तियां शामिल होंगी। विज्ञप्ति के अनुसार, ‘टाइम100 नेक्स्ट इंडिया’ पर पत्रिका का विशेष अंक सात दिसंबर को दुनियाभर के समाचार पत्र-पत्रिका विक्रेताओं के यहां उपलब्ध होगा।