कुरुक्षेत्र, 12 जून। कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के कुलगुरु प्रो. सोमनाथ सचदेवा के मार्गदर्शन में इंस्टीट्यूट ऑफ इंटीग्रेटेड एंड ऑनर्स स्टडीज (आईआईएचएस) के वनस्पति विज्ञान विभाग में शैक्षणिक सत्र 2026-27 के लिए बी.एससी. लाइफ साइंस विद बॉटनी ऑनर्स कार्यक्रम में प्रवेश प्रक्रिया प्रारम्भ हो चुकी है। इच्छुक विद्यार्थी 21 जून 2026 तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।
विभागाध्यक्ष प्रो. अनिल गुप्ता ने बताया कि बॉटनी ऑनर्स पाठ्यक्रम विद्यार्थियों को पौध विज्ञान, जैव विविधता, जैव प्रौद्योगिकी, पर्यावरण संरक्षण, औषधीय पौधों तथा आधुनिक जैविक अनुसंधान के क्षेत्र में मजबूत आधार प्रदान करता है। विभाग में विद्यार्थियों को प्रयोगात्मक प्रशिक्षण, फील्ड विजिट, शोध गतिविधियों तथा विशेषज्ञ शिक्षकों का मार्गदर्शन उपलब्ध कराया जाता है।
उन्होंने बताया कि वर्तमान समय में पर्यावरण संरक्षण, कृषि विकास, जैव प्रौद्योगिकी तथा औषधीय अनुसंधान के क्षेत्र में प्रशिक्षित युवाओं की मांग लगातार बढ़ रही है। ऐसे में बॉटनी विषय विद्यार्थियों के लिए रोजगार एवं उच्च शिक्षा के व्यापक अवसर उपलब्ध कराता है। प्रो. अनिल गुप्ता ने ने बताया कि इस पाठ्यक्रम से अध्ययन करने वाले विद्यार्थी प्लांट साइंटिस्ट, कृषि अधिकारी, संरक्षण जीवविज्ञानी, पर्यावरण सलाहकार, ड्रग डिस्कवरी विश्लेषक, बायोइन्फॉर्मेटिशियन, शिक्षक एवं शोधकर्ता जैसे क्षेत्रों में अपना करियर बना सकते हैं।
लोक सम्पर्क विभाग के निदेशक प्रो. महासिंह पूनिया ने बताया कि इस कार्यक्रम में कुल 30 सीटें उपलब्ध हैं। बॉटनी को मेजर विषय के रूप में चुनने वाले विद्यार्थियों की प्रथम फिजिकल काउंसलिंग 2 जुलाई 2026 को प्रातः 8.30 बजे से कम्युनिटी सेंटर, कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय में आयोजित की जाएगी। आवेदक इस संबंध में अधिक जानकारी कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय की वेबसाइट से प्राप्त कर सकते हैं।

Deprecated: htmlspecialchars(): Passing null to parameter #1 ($string) of type string is deprecated in /home/ynvicrxv1075/public_html/hindxpress.com/wp-includes/formatting.php on line 4714
Hindxpress.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरें