हरियाणा पुलिस का नशा तस्करों पर प्रहार, करोड़ों रुपए के नशीले पदार्थ के साथ नशा तस्कर काबू

चंडीगढ़
हरियाणा पुलिस ने नशा तस्करों के खिलाफ बड़ी सफलता हासिल करते हुए करीब 88 किलो 970 ग्राम अफीम बरामद की है, जिसकी अंतरराष्ट्रीय बाजार में अनुमानित कीमत लगभग 4.5 करोड़ रुपये आंकी गई है। इस कार्रवाई में एक ट्रक चालक को गिरफ्तार किया गया है। सिरसा के थाना डिंग और राजस्थान पुलिस की संयुक्त टीम ने यह महत्वपूर्ण सफलता हासिल की। यह कार्रवाई हरियाणा के इतिहास में अफीम तस्करी के विरुद्ध की गई बड़ी कार्रवाइयों में शामिल है। हरियाणा के पुलिस महानिदेशक अजय सिंघल ने इस उल्लेखनीय सफलता पर सिरसा पुलिस एवं राजस्थान पुलिस की संयुक्त टीम को बधाई देते हुए कहा कि हरियाणा पुलिस नशा तस्करों के विरुद्ध निर्णायक अभियान चला रही है।
Deprecated: htmlspecialchars(): Passing null to parameter #1 ($string) of type string is deprecated in /home/ynvicrxv1075/public_html/hindxpress.com/wp-includes/formatting.php on line 4714
उन्होंने कहा कि यह बरामदगी न केवल बड़ी मात्रा में नशीले पदार्थों की खेप को बाजार तक पहुंचने से रोकने में सफल रही है, बल्कि अंतरराज्यीय नशा तस्करी नेटवर्क को भी गहरा झटका पहुंचाने वाली कार्रवाई है। जानकारी के अनुसार, थाना डिंग पुलिस एवं राजस्थान पुलिस की संयुक्त टीम एनएच-9 स्थित टोल प्लाजा के समीप नाकाबंदी कर वाहनों की जांच कर रही थी। इसी दौरान फतेहाबाद की ओर से आ रहे ट्रक को रुकने का संकेत दिया गया। चालक ने पुलिस को देखकर ट्रक को भगाने का प्रयास किया, लेकिन पुलिस टीम ने तत्परता दिखाते हुए पीछा कर वाहन को रोक लिया।