पंजाब के वित्त मंत्री हरपाल सिंह चीमा, जो कर्मचारियों के मामलों के समाधान के लिए गठित कैबिनेट सब-कमेटी के चेयरमैन भी हैं, ने आज यहां अपने कार्यालय में विभिन्न कर्मचारी यूनियनों के प्रतिनिधियों के साथ उनके लंबित मामलों और शिकायतों पर चर्चा करने के लिए विस्तृत बैठकें कीं।
बैठकों के दौरान यूनियन नेताओं ने कैबिनेट मंत्री को अपनी प्रमुख समस्याओं से अवगत करवाया और अपनी मांगें प्रस्तुत कीं। कर्मचारी यूनियनों के सभी प्रतिनिधियों की बातों को ध्यानपूर्वक सुनते हुए वित्त मंत्री हरपाल सिंह चीमा ने कहा, “भगवंत मान सरकार अपने कर्मचारी वर्ग के कल्याण के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है। मैं आपको विश्वास दिलाता हूं कि आपकी सभी जायज मांगों को जल्द से जल्द पूरा किया जाएगा।”
Deprecated: htmlspecialchars(): Passing null to parameter #1 ($string) of type string is deprecated in /home/ynvicrxv1075/public_html/hindxpress.com/wp-includes/formatting.php on line 4714
बैठक में विचार किए गए मामलों पर तत्काल कार्रवाई करते हुए वित्त मंत्री ने उपस्थित संबंधित अधिकारियों को सख्त निर्देश दिए कि आवश्यक प्रशासनिक प्रक्रियाओं में तेजी लाई जाए और एक सप्ताह के भीतर स्थिति रिपोर्ट प्रस्तुत की जाए। उन्होंने जोर देते हुए कहा कि कर्मचारियों की जायज समस्याओं के समाधान में किसी भी प्रकार की अनावश्यक देरी नहीं होनी चाहिए।
इस बैठक में आउटसोर्स कर्मचारी फेडरेशन पंजाब (पीएसपीसीएल) के चेयरमैन कुलजीत सिंह लोहका, ऑल डिप्लोमा डिग्री अप्रेंटिसशिप एसोसिएशन के प्रधान गुरदीप सिंह, पावरकॉम मीटर रीडर यूनियन (आजाद) के प्रधान गुरविंदर सिंह, आउटसोर्स स्वास्थ्य विभाग कर्मचारी यूनियन पंजाब के प्रधान गुरजिंदर सिंह, आशा वर्कर्स एवं फैसिलिटेटर्स निरोल यूनियन पंजाब की प्रधान किरणदीप कौर, एनलिस्टमेंट आउटसोर्स कोऑर्डिनेशन कमेटी पंजाब के प्रधान वरिंदर सिंह, एनएसक्यूएफ वोकेशनल टीचर फ्रंट पंजाब के प्रतिनिधि रणजीत सिंह बरनाला, 3704 अध्यापक यूनियन पंजाब के प्रधान हरजिंदर सिंह, मिड-डे मील एवं सफाई कर्मचारी यूनियन पंजाब के प्रधान सुखविंदर सिंह तथा ठेका कर्मचारी संघर्ष मोर्चा पंजाब के प्रधान बलिहार सिंह उपस्थित थे।