आज की ख़बरपंजाब

कैबिनेट मंत्री हरभजन सिंह ई.टी.ओ. द्वारा पी.एच.डी. की डिग्री पूर्ण*

चंडीगढ़, 17 नवंबर:
जंडियाला गुरु से विधायक और पंजाब के लोक निर्माण मंत्री हरभजन सिंह ईटीओ ने पंजाब यूनिवर्सिटी चंडीगढ़ से पी.एच.डी. की डिग्री पूरी कर ली है।

सरकारी लेक्चरर के रूप में अपने पेशेवर जीवन की शुरुआत करने वाले हरभजन सिंह ई.टी.ओ. ने वर्ष 2012 में पंजाब पब्लिक सर्विस कमीशन द्वारा राज्य में करवाई जाने वाली सबसे प्रतिष्ठित प्रतियोगी पी.सी.एस. परीक्षा को पास करते हुए ई.टी.ओ. के रूप में नियुक्ति प्राप्त की। इससे पहले मंत्री जी यूजीसी द्वारा ली गई परीक्षा में वह राजनीति शास्त्र में जे.आर.एफ. हैं।


Deprecated: htmlspecialchars(): Passing null to parameter #1 ($string) of type string is deprecated in /home/ynvicrxv1075/public_html/hindxpress.com/wp-includes/formatting.php on line 4714

समाज के लिए कुछ कर गुजरने की इच्छा के साथ उन्होंने वर्ष 2016 में ई.टी.ओ. की नियुक्ति से इस्तीफा देकर राजनीति का रास्ता अपनाया। वर्ष 2017 में आम आदमी पार्टी की टिकट पर चुनाव लड़ा जिसमें वह हार गए, परंतु हौसला नहीं छोड़ा और इस दौरान गुरु नानक देव यूनिवर्सिटी से 2018-2021 तक एल.एल.बी. की डिग्री हासिल की और वर्ष 2022 में दोबारा चुनाव लड़ा और बड़ी जीत दर्ज की। मार्च 2022 में मान सरकार में बतौर कैबिनेट मंत्री बने और इस दौरान सरकारी जिम्मेदारियां निभाते हुए अपने ज्ञान में वृद्धि करने के उद्देश्य से ही उन्होंने पंजाब यूनिवर्सिटी चंडीगढ़ के सेंटर फॉर ह्यूमन राइट्स एंड ड्यूटीज से गाइड प्रो. नमिता गुप्ता और प्रो. इमैनुअल नाहर के नेतृत्व में पी.एच.डी., जिसका थीसिस “बी.आर. अंबेडकर और दलितों के मानवीय अधिकार: पंजाब राज्य के विशेष संदर्भ में एक अध्ययन” पूर्ण कर ली है। इस संबंध में वाइवा बीते दिनों पंजाब यूनिवर्सिटी चंडीगढ़ में पूर्ण हो गया।

उन्होंने इस उपलब्धि का श्रेय अपनी आदरणीय माता श्रीमती शिंदो जी, पत्नी सुहिंदर कौर, पुत्री परलजीत कौर तथा पुत्र हरशजीत सिंह के अलावा अपने सभी साथियों को दिया।

एक बैंड मास्टर के पुत्र से पंजाब की राजनीति का प्रतिष्ठित चेहरा बनने तक, हरभजन सिंह ईटीओ केवल एक नेता ही नहीं बल्कि अन्य लोगों के लिए मिसाल बनकर उभरे हैं। लोक पक्षीय दृष्टिकोण, अचानक जांच और ईमानदार व्यक्तित्व के कारण उन्हें राज्य के सक्रिय और विशिष्ट मंत्री होने का गौरव प्राप्त है।


Deprecated: htmlspecialchars(): Passing null to parameter #1 ($string) of type string is deprecated in /home/ynvicrxv1075/public_html/hindxpress.com/wp-includes/formatting.php on line 4714


Deprecated: htmlspecialchars(): Passing null to parameter #1 ($string) of type string is deprecated in /home/ynvicrxv1075/public_html/hindxpress.com/wp-includes/formatting.php on line 4714
Hindxpress.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरें
Deprecated: htmlspecialchars(): Passing null to parameter #1 ($string) of type string is deprecated in /home/ynvicrxv1075/public_html/hindxpress.com/wp-includes/formatting.php on line 4714

Related Articles

Leave a Reply


Deprecated: htmlspecialchars(): Passing null to parameter #1 ($string) of type string is deprecated in /home/ynvicrxv1075/public_html/hindxpress.com/wp-includes/formatting.php on line 4714
Back to top button