आज की ख़बरपंजाब

पंजाब की मंडियों में धान की आवक और खरीद रिकॉर्ड 150 लाख मीट्रिक टन के पार, लिफ्टिंग 110 लाख मीट्रिक टन तक पहुंची : लाल चंद कटारूचक्क

चंडीगढ़, 6 नवंबर :

पंजाब के खाद्य, नागरिक आपूर्ति और उपभोक्ता मामलों के मंत्री श्री लाल चंद कटारूचक्क ने आज जानकारी दी कि पंजाब की मंडियों में धान की आवक और खरीद रिकॉर्ड 150 लाख मीट्रिक टन (एल.एम.टी.) के पार हो गई है, जो कि चल रहे खरीफ विपणन सीजन 2026-27 में एक बड़ी उपलब्धि है।


Deprecated: htmlspecialchars(): Passing null to parameter #1 ($string) of type string is deprecated in /home/ynvicrxv1075/public_html/hindxpress.com/wp-includes/formatting.php on line 4714

उन्होंने स्पष्ट किया कि मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के नेतृत्व में राज्य सरकार ने राज्य की सभी मंडियों में सुचारू, बिना किसी बाधा के और किसान-हितैषी खरीद कार्य सुनिश्चित किए हैं। उन्होंने कहा कि आवक अब 152 एल.एम.टी. के पार हो गई है और खरीद भी 150 एल.एम.टी. के पार हो गई है, जो कि पंजाब सरकार की कुशल खरीद प्रणाली में किसानों के विश्वास को दर्शाता है।

मंत्री ने आगे जानकारी देते हुए बताया कि कुल लिफ्टिंग 110 एल.एम.टी. तक पहुंच चुकी है और खरीद के 72 घंटों के मुकाबले लिफ्टिंग का प्रतिशत 84.65 प्रतिशत है। उन्होंने कहा कि लिफ्टिंग को तेज करने पर विशेष जोर दिया जा रहा है ताकि मंडियां ताजा आवक के लिए खाली रहें और किसानों को कोई मुश्किल न पेश आए।

श्री कटारूचक्क ने आगे बताया कि किसानों के खातों में 33000 करोड़ रुपये से अधिक का भुगतान किया जा चुका है, जो कि 100.89 प्रतिशत बनता है। उन्होंने दोहराया कि किसानों का एक-एक दाना खरीदा जाएगा और भुगतान समय पर किया जाएगा।


Deprecated: htmlspecialchars(): Passing null to parameter #1 ($string) of type string is deprecated in /home/ynvicrxv1075/public_html/hindxpress.com/wp-includes/formatting.php on line 4714

मंत्री ने कहा कि खाद्य, नागरिक आपूर्ति और उपभोक्ता मामले विभाग सभी खरीद एजेंसियों, मंडी बोर्ड, ट्रांसपोर्टरों और मजदूरों के साथ निकट समन्वय करके निर्विघ्न खरीद, समय पर लिफ्टिंग और तत्काल भुगतान सुनिश्चित कर रहा है।


Deprecated: htmlspecialchars(): Passing null to parameter #1 ($string) of type string is deprecated in /home/ynvicrxv1075/public_html/hindxpress.com/wp-includes/formatting.php on line 4714
Hindxpress.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरें
Deprecated: htmlspecialchars(): Passing null to parameter #1 ($string) of type string is deprecated in /home/ynvicrxv1075/public_html/hindxpress.com/wp-includes/formatting.php on line 4714

Related Articles

Leave a Reply


Deprecated: htmlspecialchars(): Passing null to parameter #1 ($string) of type string is deprecated in /home/ynvicrxv1075/public_html/hindxpress.com/wp-includes/formatting.php on line 4714
Back to top button