आर्थिक

विटारा, सिएरा और क्रेटा को मिलेगी तगड़ी टक्कर, आ रही है नई SUV, बुकिंग शुरू

मुंबई। भारत में एक नई एसयूवी आ रही है, जिसका सीधा मुकाबला हुंडई क्रेटा, टाटा सिएरा, किआ सेल्टॉस और ग्रैंड विटारा से होने वाला है। यह एसयूवी है। होंडा कोर्स इंडिया जल्द ही होंडा एलिवेट को लांच करने वाली है। बड़ी बात यह है कि कंपनी ने लांचिंग से पहले ही बुकिंग शुरू कर दी है। कंज्यूमर्स होंडा के आधिकारिक डीलरशिप से इस कार को सिर्फ 21 हजार रुपए में बुक कर सकते हैं।

कंपनी के लिए भारत पहली मार्केट होगी, जहां होंडा एलिवेट का फेसलिफ्ट वर्जिन लांच होगा। होंडा का कहना है कि नई एलिवेट में डिजाइन चेंज के साथ ही एडिशनल फीचर्स और एन्हांसमेंट मिलेंगे। यहां तक कि कार के कैबिन में भी कई बदलाव होंगे। हालांकि अभी तक कंपनी ने सभी फीचर्स को रिवील नहीं किया है। बता दें कि होंडा ने एलिवेट को 2023 में मार्केट में उतारा था और तीन साल में ही इसका अपडेट लेकर आ रही है। एलिवेट की कीमत 11.91 लाख रुपए से शुरू होकर 17.07 लाख रुपए तक जाती है। होंडा एलिवेट फेसलिफ्ट में 1.5 लीटर का फोर सिलेंडर आई-वीटेक पेट्रोल इंजन मिलेगा, जो 121 पीएस की पावर और 145 एनएम का टॉर्क प्रोड्यूस करेगा। इसमें 6 स्पीड मैनुअल और सीवीटी गियरबॉक्स का विकल्प मिलेगा।

Deprecated: htmlspecialchars(): Passing null to parameter #1 ($string) of type string is deprecated in /home/ynvicrxv1075/public_html/hindxpress.com/wp-includes/formatting.php on line 4714

Hindxpress.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरें
Deprecated: htmlspecialchars(): Passing null to parameter #1 ($string) of type string is deprecated in /home/ynvicrxv1075/public_html/hindxpress.com/wp-includes/formatting.php on line 4714

Related Articles

Leave a Reply

Deprecated: htmlspecialchars(): Passing null to parameter #1 ($string) of type string is deprecated in /home/ynvicrxv1075/public_html/hindxpress.com/wp-includes/formatting.php on line 4714
Back to top button