आर्थिक

50MP कैमरा और 4900mAh बैटरी के साथ Samsung Galaxy S26 FE भारत में लांच

नई दिल्ली। Samsung ने भारत में अपना नया स्मार्टफोन Galaxy S26 FE लॉन्च कर दिया है। कंपनी ने इस फोन में Exynos 2500 प्रोसेसर, 50MP का मुख्य कैमरा और 4900mAh की बैटरी दी है। फोन Android 17 पर आधारित One UI 9 पर काम करता है। कीमत की बात करें तो Galaxy S26 FE के 8GB रैम और 256GB स्टोरेज वाले मॉडल की कीमत 79,999 रुपए रखी गई है। फोन पिस्ता, ब्लूबेरी और ग्रेफाइट रंगों में उपलब्ध है।

लांच ऑफर के तहत पुराना फोन एक्सचेंज करने पर ग्राहकों को 8,000 रुपए तक का एक्सचेंज बोनस मिल सकता है। इसके अलावा चुनिंदा NBFC पार्टनर्स के जरिए 30 महीने तक नो-कॉस्ट EMI और 3,000 रुपए का अतिरिक्त अपग्रेड बोनस भी दिया जा रहा है। कुछ बैंक कार्ड से खरीदारी करने पर 7,000 रुपए तक का कैशबैक भी मिल सकता है।

Deprecated: htmlspecialchars(): Passing null to parameter #1 ($string) of type string is deprecated in /home/ynvicrxv1075/public_html/hindxpress.com/wp-includes/formatting.php on line 4714

6.7 इंच का AMOLED डिस्प्ले

Samsung Galaxy S26 FE में 6.7 इंच की FHD+ Dynamic AMOLED 2X डिस्प्ले दी गई है। इसका रिफ्रेश रेट 120Hz है और यह 1,900 निट्स तक की पीक ब्राइटनेस देती है। फोन में 8GB रैम और 256GB तक स्टोरेज मिलती है। परफॉर्मेंस के लिए इसमें Exynos 2500 प्रोसेसर दिया गया है। फोन Android 17 आधारित One UI 9 पर चलता है। सुरक्षा के लिए इसमें इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर दिया गया है। फोन को धूल और पानी से बचाव के लिए IP68 रेटिंग भी मिली है।

50MP का प्राइमरी कैमरा

फोटोग्राफी के लिए फोन के पीछे ट्रिपल कैमरा सेटअप दिया गया है। इसमें OIS के साथ 50MP का मुख्य कैमरा, अल्ट्रावाइड कैमरा और 8MP का टेलीफोटो कैमरा शामिल है। सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए फोन में 12MP का फ्रंट कैमरा दिया गया है। फोन में Gemini Omni का सपोर्ट भी मिलता है, जिसकी मदद से गैलरी में मौजूद फोटो और वीडियो का इस्तेमाल करके एडिटिंग और वीडियो बनाने जैसे काम किए जा सकते हैं।

4900mAh बैटरी, 45W चार्जिंग

Galaxy S26 FE में 4900mAh की बैटरी दी गई है। यह 45W वायर्ड फास्ट चार्जिंग और 15W वायरलेस चार्जिंग को सपोर्ट करती है। कंपनी के अनुसार, 45W चार्जिंग से फोन करीब 30 मिनट में 69 प्रतिशत तक चार्ज हो सकता है। कनेक्टिविटी के लिए फोन में 5G, 4G LTE, Wi-Fi 6E, Wi-Fi Direct, Bluetooth 5.4 और USB Type-C पोर्ट मिलता है। फोन की मोटाई 7.4 मिमी और वजन 193 ग्राम है।

Deprecated: htmlspecialchars(): Passing null to parameter #1 ($string) of type string is deprecated in /home/ynvicrxv1075/public_html/hindxpress.com/wp-includes/formatting.php on line 4714

Deprecated: htmlspecialchars(): Passing null to parameter #1 ($string) of type string is deprecated in /home/ynvicrxv1075/public_html/hindxpress.com/wp-includes/formatting.php on line 4714
Hindxpress.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरें
Deprecated: htmlspecialchars(): Passing null to parameter #1 ($string) of type string is deprecated in /home/ynvicrxv1075/public_html/hindxpress.com/wp-includes/formatting.php on line 4714

Related Articles

Leave a Reply

Deprecated: htmlspecialchars(): Passing null to parameter #1 ($string) of type string is deprecated in /home/ynvicrxv1075/public_html/hindxpress.com/wp-includes/formatting.php on line 4714
Back to top button