Flipkart Big Billion Days Sale कब शुरू होगी? नोट कर लें तारीख

नई दिल्ली। फेस्टिव सीजन शुरू होने से पहले ई-कॉमर्स कंपनियां ग्राहकों के लिए बड़ी सेल लेकर आती हैं। इसी कड़ी में फ्लिपकार्ट भी जल्द ही अपनी Big Billion Days 2026 Sale शुरू कर सकता है। सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे एक बैनर के मुताबिक, इस बार फ्लिपकार्ट की बड़ी सेल 9 अक्टूबर 2026 से शुरू हो सकती है। हालांकि, फ्लिपकार्ट ने अभी तक सेल की तारीख की आधिकारिक घोषणा नहीं की है। सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर टिप्सटर अभिषेक यादव ने फ्लिपकार्ट मोबाइल ऐप का एक स्क्रीनशॉट शेयर किया है। इसमें Big Billion Days Sale की शुरुआत की तारीख 9 अक्टूबर दिखाई दे रही है।
8 अक्टूबर से मिल सकता है Plus मेंबर्स को एक्सेस
वायरल जानकारी के अनुसार, Flipkart Big Billion Days 2026 Sale आम ग्राहकों के लिए 9 अक्टूबर से शुरू हो सकती है। वहीं, Flipkart Plus मेंबर्स को एक दिन पहले यानी 8 अक्टूबर से अर्ली एक्सेस मिलने की बात कही गई है। इसके अलावा, सेल के दौरान बैंक कार्ड से खरीदारी करने पर 12 प्रतिशत तक इंस्टेंट डिस्काउंट मिलने की जानकारी भी सामने आई है। वायरल बैनर में Axis Bank और ICICI Bank के लोगो दिखाई दे रहे हैं। इससे संकेत मिलता है कि इन बैंकों के कार्ड पर विशेष ऑफर मिल सकते हैं। हालांकि, इन ऑफर्स की आधिकारिक जानकारी फ्लिपकार्ट की घोषणा के बाद ही साफ होगी।
Deprecated: htmlspecialchars(): Passing null to parameter #1 ($string) of type string is deprecated in /home/ynvicrxv1075/public_html/hindxpress.com/wp-includes/formatting.php on line 4714