चंडीगढ़

सेक्टर-32 में मेडिकल स्टोर पर फायरिंग मामले में चार आरोपियों पर चलेगा केस

chandigarh-17-11-2026

शहर के सेक्टर-32 स्थित सेवक फार्मेसी पर फायरिंग करने के मामले में जिला अदालत ने चार आरोपियों के खिलाफ आरोप तय कर दिए हैं। आरोपियों में राहुल बिष्ट, कुलविंदर सिंह उर्फ प्रीत, राहुल और देवल शर्मा उर्फ रिक्की शामिल हैं। इनके खिलाफ 11 दिसंबर से हत्या के प्रयास और आर्म्स एक्ट की विभिन्न धाराओं के तहत मुकदमा चलेगा। अदालत ने मामले में चार गवाहों को बयान दर्ज कराने के लिए समन भी जारी किए हैं।
पुलिस के अनुसार, मामले में मेडिकल स्टोर संचालक तनीष लूथरा की शिकायत पर एफआईआर दर्ज की गई थी। शिकायतकर्ता ने बताया था कि वह सेक्टर-32डी में सेवक फार्मेसी के नाम से मेडिकल स्टोर चलाता है। 15 जनवरी 2026 की रात करीब 9:50 बजे वह अपने कर्मचारी आलोक के साथ दुकान पर मौजूद था। इसी दौरान सफेद रंग की एक्टिवा पर सवार होकर दो युवक वहां पहुंचे। इनमें से एक युवक एक्टिवा से नीचे उतरा और मेडिकल स्टोर की तरफ दो गोलियां चलाईं। इसके बाद दोनों मौके से फरार हो गए।


Deprecated: htmlspecialchars(): Passing null to parameter #1 ($string) of type string is deprecated in /home/ynvicrxv1075/public_html/hindxpress.com/wp-includes/formatting.php on line 4714

जान से मारने की नीयत से चलाई थीं गोलियां
शिकायतकर्ता के अनुसार, हमलावरों ने उसे जान से मारने की नीयत से गोलियां चलाई थीं, लेकिन वह बाल-बाल बच गया। एक गोली दुकान के काउंटर के शीशे और दूसरी काउंटर के निचले हिस्से में लगी थी। शिकायतकर्ता ने दोनों हमलावरों की पहचान करने का दावा भी किया था।
शिकायत के आधार पर पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू की थी। जांच के दौरान 18 जनवरी 2026 को राहुल बिष्ट को गिरफ्तार किया गया। इसके बाद मामले में अन्य आरोपियों को भी गिरफ्तार कर लिया गया था। अब अदालत द्वारा आरोप तय किए जाने के बाद चारों आरोपियों के खिलाफ मुकदमे की सुनवाई शुरू होगी।

 

 


Deprecated: htmlspecialchars(): Passing null to parameter #1 ($string) of type string is deprecated in /home/ynvicrxv1075/public_html/hindxpress.com/wp-includes/formatting.php on line 4714


Deprecated: htmlspecialchars(): Passing null to parameter #1 ($string) of type string is deprecated in /home/ynvicrxv1075/public_html/hindxpress.com/wp-includes/formatting.php on line 4714
Hindxpress.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरें
Deprecated: htmlspecialchars(): Passing null to parameter #1 ($string) of type string is deprecated in /home/ynvicrxv1075/public_html/hindxpress.com/wp-includes/formatting.php on line 4714

Related Articles

Leave a Reply


Deprecated: htmlspecialchars(): Passing null to parameter #1 ($string) of type string is deprecated in /home/ynvicrxv1075/public_html/hindxpress.com/wp-includes/formatting.php on line 4714
Back to top button