हरियाणा

हरियाणा के मोरनी को मिलेगी नई पहचान! 2029 तक बनेगा देश का आदर्श जैविक खेती ब्लॉक, CM नायब सैनी ने शुरू किया ‘नमो मोरनी मिशन’

पंचकूला  17 नवंबर :  हरियाणा के मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी ने गोपाष्टमी पर मोरनी से ‘माटी वंदन अभियान’ और ‘नमो मोरनी मिशन’ का शुभारंभ करते हुए मोरनी को देश का आदर्श जैविक एवं प्राकृतिक खेती ब्लॉक विकसित करने के उद्देश्य से मोरनी के किसानों को लिए अनेक महत्वपूर्ण घोषणाएं की। उन्होंने  कहा कि मोरनी  के किसानो की हर समस्या का समाधान एक ही छत के नीचे करने के लिए एक समर्पित हेल्पलाइन 01733-297010 शुरू की जाएगी। मोरनी में कृषि, बागवानी तथा भूमि एवं जल संरक्षण विभाग का संयुक्त कार्यालय बनेगा। तब तक तीनों विभागों के अधिकारी नमो भवन (पूर्व में गेट्टी भवन) में बैठेंगे, जिसे बाद में कृषि विभाग को सौंपकर जैविक एवं प्राकृतिक खेती प्रशिक्षण केंद्र बनाया जाएगा, जहाँ विशेषज्ञ प्रशिक्षण देंगे और जैविक खाद, बीज व दवाई भी मिलेगी। उन्होंने कहा कि तीनों विभागों के अधिकारियों की जिम्मेदारी तय होगी और उनकी मोरनी में तैनाती बनी रहेगी।

मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी मंगलवार को राजकीय पॉलीटेक्निक कॉलेज, मोरनी, पंचकूला में दो दिवसीय राज्य स्तरीय प्राकृतिक/जैविक खेती किसान मेला का  उद्घाटन करने उपरांत उपस्थितजन को संबोधित कर रहे रहे थे। इस अवसर पर उन्होंने “माटी वंदन पखवाड़े” का भी शुभारंभ किया और इसके पोस्टर का अनावरण किया। हरियाणा के कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री श्री श्याम सिंह राणा और कालका की विधायक श्री शक्ति रानी शर्मा विशेष रूप से उपस्थित रहे।


Deprecated: htmlspecialchars(): Passing null to parameter #1 ($string) of type string is deprecated in /home/ynvicrxv1075/public_html/hindxpress.com/wp-includes/formatting.php on line 4714

मुख्यमंत्री नेे नमो मोरनी मिशन की घोषणा करते हुए कहा की मिशन के तहत वर्ष 2029 तक मोरनी को सिक्किम की तर्ज पर आदर्श जैविक खेती ब्लॉक बनाने का लक्ष्य रखा गया है। इसमें किसानों को प्रति बीघा के आधार पर सुविधाएँ देने का प्रयास किया जाएगा। वन विभाग की वाटिका में जैविक खेती का जीवंत प्रदर्शन होगा, जहाँ किसानों के साथ स्कूल-कॉलेज के विद्यार्थी भी सीखेंगे। इसके अलावा मिट्टी परीक्षण, बायो लैब, पोषण परीक्षण और कीटनाशक अवशेष परीक्षण की चार आधुनिक प्रयोगशालाएँ स्थापित होंगी। ये मृदा स्वास्थ्य कार्ड योजना को भी मजबूत करेंगी।

मुख्यमंत्री ने कहा की कि केंद्र की प्रधानमंत्री कृषि सिंचाई योजना पर ड्रॉप मोर क्रॉप और राज्य के सहयोग से मिकाडा द्वारा ड्रिप सिंचाई पर 85 प्रतिशत सब्सिडी दी जा रही है। भूमि संरक्षण शाखा द्वारा रिटेनिंग दीवार, चेक-डैम और छोटे तालाब बनाए जा रहे हैं। उन्होंने घोषणा की कि पहाड़ी व दुर्गम क्षेत्र को देखते हुए छोटे कृषि यंत्रों पर 75 प्रतिशत अनुदान दिया जाएगा।

उन्होने घोषणा करते हुए कहा की अब उपज भी मोरनी की, ब्रांड भी मोरनी का, मंडी भी मोरनी में होगी। हैफेड जैविक व प्राकृतिक उत्पादों की खरीद की नोडल एजेंसी होगी और इन्हें मोरनी ऑर्गेनिक फ्रेश ब्रांड से बाजार में उतारेगी। ऑनलाइन बिक्री के लिए ऐप बनेगा, और हरियाणा राज्य कृषि विपणन बोर्ड मोरनी में ही ऑर्गेनिक मंडी विकसित करेगा।


Deprecated: htmlspecialchars(): Passing null to parameter #1 ($string) of type string is deprecated in /home/ynvicrxv1075/public_html/hindxpress.com/wp-includes/formatting.php on line 4714


Deprecated: htmlspecialchars(): Passing null to parameter #1 ($string) of type string is deprecated in /home/ynvicrxv1075/public_html/hindxpress.com/wp-includes/formatting.php on line 4714
Hindxpress.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरें
Deprecated: htmlspecialchars(): Passing null to parameter #1 ($string) of type string is deprecated in /home/ynvicrxv1075/public_html/hindxpress.com/wp-includes/formatting.php on line 4714

Related Articles

Leave a Reply


Deprecated: htmlspecialchars(): Passing null to parameter #1 ($string) of type string is deprecated in /home/ynvicrxv1075/public_html/hindxpress.com/wp-includes/formatting.php on line 4714
Back to top button