चंडीगढ़/नंगल, 29 अगस्त:
स. भगवंत मान सरकार के नेतृत्व वाली पंजाब सरकार के ‘मिशन क्लीन पंजाब’ कोt और मजबूत करते हुए पंजाब के स्थानीय निकाय मंत्री हरजोत सिंह बैंस ने आज नंगल से प्रदेश भर में 10 दिवसीय विशेष सफाई अभियान की शुरुआत करते हुए सभी गार्बेज वल्नरेबल प्वाइंट्स (जीवीपीज़) को खत्म कर पंजाब को कूड़ा-कर्कट मुक्त बनाने का संकल्प लिया।
Deprecated: htmlspecialchars(): Passing null to parameter #1 ($string) of type string is deprecated in /home/ynvicrxv1075/public_html/hindxpress.com/wp-includes/formatting.php on line 4714
हरजोत सिंह बैंस के नेतृत्व में सफाई सेवकों, स्थानीय पार्षदों और शहरवासियों ने सफाई अभियान में हिस्सा लिया। 29 अगस्त से 7 सितंबर तक चलने वाले इस अभियान का उद्देश्य लोगों की भागीदारी के माध्यम से पंजाब को और साफ-सुथरा एवं सुंदर बनाना है।
इस अवसर पर बोलते हुए स्थानीय निकाय मंत्री ने कहा कि विशेष अभियान का उद्देश्य शहरों और कस्बों में खुलेआम कूड़ा फेंकने वाली जगहों को खत्म करने के लिए पंजाब सरकार द्वारा किए जा रहे प्रयासों को और तेज करना है।
हरजोत सिंह बैंस ने कहा, “पंजाब गुरुओं और संतों की पवित्र धरती है और यह अथाह आध्यात्मिक शक्ति वाली भूमि है। इसे साफ-सुथरा और सुंदर रखना हम सभी की साझा जिम्मेदारी है।”
Deprecated: htmlspecialchars(): Passing null to parameter #1 ($string) of type string is deprecated in /home/ynvicrxv1075/public_html/hindxpress.com/wp-includes/formatting.php on line 4714
उन्होंने बताया कि अगले 10 दिनों के दौरान विधायक, डिप्टी कमिश्नर, नगर निगम कमिश्नर, अतिरिक्त डिप्टी कमिश्नर, कार्यकारी अधिकारी, पार्षद, गैर-सरकारी संस्थाएं और अन्य सभी संबंधित भागीदार प्रदेश स्तरीय इस अभियान में सक्रिय रूप से हिस्सा लेंगे। सभी संबंधित अधिकारी और जनप्रतिनिधि हर रोज सुबह मैदान में रहकर गार्बेज वल्नरेबल प्वाइंट्स की पहचान कर उन्हें खत्म करने के लिए काम करेंगे।
हरजोत सिंह बैंस ने कहा कि अभियान को सफल बनाने में आम लोगों की भूमिका भी बेहद महत्वपूर्ण है। नागरिक अपने क्षेत्रों में मौजूद गार्बेज वल्नरेबल प्वाइंट्स की तस्वीरें पंजाब सरकार की एम-सेवा ऐप पर अपलोड कर सकते हैं। हर शिकायत के लिए एक विशिष्ट आई.डी. जारी की जाएगी, जिसके माध्यम से लोग अपनी शिकायत की स्थिति को ट्रैक कर सकेंगे और संबंधित स्थान की सफाई के लिए तुरंत कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी।
Deprecated: htmlspecialchars(): Passing null to parameter #1 ($string) of type string is deprecated in /home/ynvicrxv1075/public_html/hindxpress.com/wp-includes/formatting.php on line 4714
मंत्री ने कहा कि पंजाब के प्रमुख शहरों और कस्बों में पहले ही कई गार्बेज वल्नरेबल प्वाइंट्स की पहचान की जा चुकी है। इस विशेष अभियान के दौरान इन स्थानों को सरकारी विभागों, स्थानीय निकायों और आम लोगों के संयुक्त प्रयासों से योजनाबद्ध एवं स्थायी रूप से खत्म करने पर विशेष ध्यान दिया जाएगा।
हरजोत सिंह बैंस ने कहा कि यह केवल सरकारी अभियान नहीं, बल्कि जन आंदोलन है। उन्होंने नागरिकों से अपने आसपास के क्षेत्रों में सफाई गतिविधियों में सक्रिय रूप से भाग लेने की अपील की।
उन्होंने सफाई सेवकों की मेहनत का सम्मान करने पर भी विशेष जोर दिया। उन्होंने कहा, “हमारे सफाई सेवक शहरों और कस्बों को साफ रखने के लिए दिन-रात मेहनत करते हैं। हमें उनका सहयोग करना चाहिए और यह सुनिश्चित करना चाहिए कि गैर-जिम्मेदाराना तरीके से कूड़ा फेंककर उनकी मेहनत को व्यर्थ न जाने दिया जाए।”