देश विदेश

फ्रांस में 1000 लोगों की मौत; ब्रिटेन, जर्मनी यूरोप में भी गर्मी से हाहाकार

नई दिल्ली
यूरोप इन दिनों रिकॉर्ड तोड़ हीटवेव की चपेट में है। फ्रांस में भीषण गर्मी से करीब 1,000 अतिरिक्त लोगों की मौत हुई है। हेल्थ एजेंसी ने रविवार को बताया कि ये मौतें 24 जून से 27 जून के बीच हुईं। अतिरिक्त मौतों का मतलब है कि पिछले कुछ साल में हुई औसत मौतों की तुलना में इस बार करीब 1000 लोग ज्यादा मरे हैं। हालांकि सरकार ने न ही पिछली बार और न ही इस बार का कोई सटीक आंकड़ा दिया है। वहीं, दिल्ली में हीट इंडेक्स 51.3 डिग्री सेल्सियस तक पहुंचा गया है, जबकि असली तापमान सिर्फ 41.3 डिग्री था। यह फर्क हवा में मौजूद नमी की वजह से है। वहीं, जर्मनी, स्पेन, ब्रिटेन, डेनमार्क, चेक रिपब्लिक, इटली और स्विट्जरलैंड समेत कई देशों में तापमान ने दशकों पुराने रिकॉर्ड तोड़ दिए हैं। रविवार को यूरोप के 16 देशों में करीब 19.1 करोड़ लोगों को 35 डिग्री सेल्सियस या उससे अधिक तापमान का सामना करना पड़ा। कहीं सडक़ें पिघल रही हैं, कहीं स्कूल बंद करने पड़े हैं, तो कहीं जंगलों में भीषण आग भडक़ उठी है। ब्रिटेन के इतिहास में पहली बार लगातार तीन दिनों तक रेड वार्निंग जारी करनी पड़ी है। ब्रिटेन में जून के महीने का 50 साल पुराना पिछला रिकॉर्ड इस हफ्ते लगातार तीन दिन टूटा है।

Hindxpress.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरें
Deprecated: htmlspecialchars(): Passing null to parameter #1 ($string) of type string is deprecated in /home/ynvicrxv1075/public_html/hindxpress.com/wp-includes/formatting.php on line 4714

Related Articles

Leave a Reply


Deprecated: htmlspecialchars(): Passing null to parameter #1 ($string) of type string is deprecated in /home/ynvicrxv1075/public_html/hindxpress.com/wp-includes/formatting.php on line 4714
Back to top button