आज की ख़बरहरियाणा

कुवि में होगा हरियाणा इतिहास कांग्रेस का 11वां सत्र

कुरुक्षेत्र, 1 जून। हरियाणा इतिहास कांग्रेस के एक प्रतिनिधिमंडल ने सोमवार को कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के कुलगुरु प्रो. सोमनाथ सचदेवा से भेंट कर हरियाणा इतिहास कांग्रेस के 11वें सत्र के आयोजन संबंधी प्रस्ताव प्रस्तुत किया तथा इसकी तैयारियों को लेकर विस्तृत चर्चा की। बैठक में यह निर्णय लिया गया कि हरियाणा इतिहास कांग्रेस का 11वां सत्र 3 एवं 4 नवम्बर, 2026 को कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के प्राचीन भारतीय इतिहास, संस्कृति एवं पुरातत्व विभाग के सहयोग से कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय में आयोजित किया जाएगा।
प्रतिनिधिमंडल में हरियाणा इतिहास कांग्रेस के उपप्रधान डॉ. महेन्द्र सिंह बागी, महासचिव डॉ. सज्जन कुमार, कार्यकारिणी सदस्य डॉ. उमा शंकर सिंह तथा कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के प्राचीन भारतीय इतिहास, संस्कृति एवं पुरातत्व विभाग के अध्यक्ष प्रो. भगत सिंह शामिल थे।
कुलगुरु प्रो. सोमनाथ सचदेवा के साथ सौहार्दपूर्ण वातावरण में हुई चर्चा के दौरान उन्होंने इस आयोजन के लिए विश्वविद्यालय की ओर से पूर्ण सहयोग का आश्वासन दिया। कुलगुरु प्रो. सोमनाथ सचदेवा ने कहा कि इस प्रकार के शैक्षणिक एवं शोधपरक आयोजन अकादमिक वातावरण को समृद्ध बनाने के साथ-साथ इतिहास एवं संस्कृति के संरक्षण में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। ऐसे कार्यक्रम नियमित रूप से आयोजित होते रहने चाहिए।
बैठक के दौरान महासचिव डॉ. सज्जन कुमार ने हरियाणा इतिहास कांग्रेस की गतिविधियों एवं उद्देश्यों की विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने बताया कि हरियाणा इतिहास कांग्रेस के अब तक 10 सत्र प्रदेश के विभिन्न विश्वविद्यालयों एवं महाविद्यालयों में सफलतापूर्वक आयोजित किए जा चुके हैं। संस्था का मुख्य उद्देश्य हरियाणा के इतिहास, संस्कृति एवं विरासत के अध्ययन, संरक्षण और प्रचार-प्रसार को बढ़ावा देना है। उन्होंने बताया कि कांग्रेस के प्रत्येक सत्र में देशभर के विभिन्न राज्यों से शोधार्थी, इतिहासकार एवं शिक्षाविद् भाग लेते रहे हैं। साथ ही प्रत्येक सत्र की शोध-कार्यवाही (प्रोसीडिंग्स) भी आईएसएसएन नंबर के साथ प्रकाशित की जाती है, जिससे शोधार्थियों को अपने शोध कार्यों के प्रकाशन का महत्वपूर्ण मंच प्राप्त होता है।


Deprecated: htmlspecialchars(): Passing null to parameter #1 ($string) of type string is deprecated in /home/ynvicrxv1075/public_html/hindxpress.com/wp-includes/formatting.php on line 4714

Hindxpress.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरें
Deprecated: htmlspecialchars(): Passing null to parameter #1 ($string) of type string is deprecated in /home/ynvicrxv1075/public_html/hindxpress.com/wp-includes/formatting.php on line 4714

Related Articles

Leave a Reply


Deprecated: htmlspecialchars(): Passing null to parameter #1 ($string) of type string is deprecated in /home/ynvicrxv1075/public_html/hindxpress.com/wp-includes/formatting.php on line 4714
Back to top button