कुरुक्षेत्र, 1 जून। कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के कुलगुरु प्रो. सोमनाथ सचदेवा के आदेशानुसार विश्वविद्यालय के स्विमिंग पूल को 1 जून 2026 से पुनः संचालित करने की घोषणा की है। इस संबंध में शारीरिक शिक्षा एवं खेल विभाग द्वारा अधिसूचना जारी करते हुए विद्यार्थियों, कर्मचारियों तथा अन्य इच्छुक व्यक्तियों को स्विमिंग पूल की सुविधाओं का लाभ उठाने के लिए आमंत्रित किया गया है। खेल निदेशक प्रो. डी.एस.राणा ने बताया कि स्विमिंग पूल में प्रवेश केवल प्रतिदिन के आधार पर होगा। इच्छुक व्यक्ति प्रवेश टिकट अथवा पास स्विमिंग पूल कार्यालय से प्राप्त कर सकेंगे। उन्होंने बताया कि गर्मी के मौसम को देखते हुए यह सुविधा विद्यार्थियों, कर्मचारियों और तैराक में रूचि रखने वालों के लिए लाभकारी सिद्ध होगी।
उन्होंने बताया कि विभिन्न वर्गों के लिए अलग-अलग समय निर्धारित किए हैं। महिला तैराकों के लिए सुबह 7.00 बजे से 8.00 बजे तक, पुरुष शुरुआती तैराकों (बिगिनर्स) के लिए शाम 4.00 बजे से 5.00 बजे तक, सामान्य तैराकों के लिए शाम 5.15 बजे से 6.15 बजे तक तथा विश्वविद्यालय के कर्मचारियों के लिए शाम 6.15 बजे से 7.15 बजे तक का समय तय किया गया है। उन्होंने बताया कि स्विमिंग पूल का उपयोग करने के लिए सभी इच्छुक व्यक्तियों के लिए मेडिकल फिटनेस सर्टिफिकेट प्रस्तुत करना अनिवार्य होगा।
लोक सम्पर्क विभाग के निदेशक प्रो. महासिंह पूनिया ने बताया कि शुल्क संबंधी जानकारी के अनुसार विश्वविद्यालय के विद्यार्थी, कर्मचारी तथा उनके बच्चों के लिए प्रतिदिन का शुल्क 10 रुपये निर्धारित किया गया है। वहीं निदेशक, शारीरिक शिक्षा एवं खेल विभाग की अनुमति से आने वाले अतिथि सदस्यों तथा कुलपति की अनुमति से आने वाले बाहरी व्यक्तियों के लिए 100 रुपये प्रतिदिन शुल्क रखा गया है। अधिसूचना में सभी उपयोगकर्ताओं से सुरक्षा नियमों और स्विमिंग पूल के निर्धारित दिशा-निर्देशों का पालन करने का आग्रह किया गया है।

Deprecated: htmlspecialchars(): Passing null to parameter #1 ($string) of type string is deprecated in /home/ynvicrxv1075/public_html/hindxpress.com/wp-includes/formatting.php on line 4714
Hindxpress.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरें