आज की ख़बरपंजाब

18 दिनों में 48 प्रतिशत से अधिक पशुओं का किया गया टीकाकरण किया

पंजाब के पशुपालन, डेयरी विकास और मत्स्य पालन मंत्री स गुरमीत सिंह खुड्डियां ने आज बताया कि राज्य में 21 अक्तूबर को शुरू किए गए राज्य स्तरीय टीकाकरण अभियान के 18 दिनों में 48 प्रतिशत से अधिक पशुओं का मुंह-खुर (एफ.एम.डी.) बीमारी से बचाव के लिए टीकाकरण किया जा चुका है।
उन्होंने बताया कि इस टीकाकरण अभियान की प्रभावशीलता का मूल्यांकन करने के लिए उड़न दस्तों की पांच टीमों का भी गठन किया गया है। हर टीम को चार से पांच जिलों का कार्यभार सौंपा गया है। ये टीमें एफ.एम.डी. टीकाकरण से संबंधित आंकड़ों की जांच और पुष्टि के साथ पशु फार्मों का दौरा भी करेंगी। उन्होंने बताया कि राज्य के कुल 65,47,407 पशुओं में से अब तक 31.48 लाख से अधिक पशुओं का टीकाकरण विभाग की 816 टीमों द्वारा एफ एम डी वैक्सीन लगाई जा चुकी है। उन्होंने विभाग के अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि 30 नवंबर तक सभी पशुओं एफ एम डी वैक्सीन लगाने के निर्देश भी दिए।

पशुपालकों से इस अभियान का अधिकतम लाभ उठाने की अपील करते हुए स.गुरमीत सिंह खुड्डियां ने कहा कि पशुपालन विभाग ने राज्य स्तर पर कंट्रोल रूम स्थापित करने के साथ-साथ डिप्टी डायरेक्टरों के कार्यालयों में जिला स्तरीय कंट्रोल रूम भी बनाए हैं। विभाग ने पशुपालकों की सहायता के लिए हेल्पलाइन नंबर 0172-5086064 भी जारी किया है। पशुपालन, डेयरी विकास और मत्स्य पालन विभाग के प्रमुख सचिव श्री राहुल भंडारी ने बताया कि विभाग ने इस टीकाकरण अभियान को सुचारू रूप से चलाने के लिए 1.08 करोड़ रुपये की लागत से 55.86 लाख डिस्पोजल सिरिंज और अन्य आवश्यक सामग्री की खरीद की है। उन्होंने यह भी जोर दिया कि राज्य में सभी पशुओं का टीकाकरण निःशुल्क किया जा रहा है। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को कोल्ड चेन को बनाए रखने और पशुपालकों को टीकाकरण अभियान के लाभ के प्रति जागरूक करने के निर्देश भी दिए।

Deprecated: htmlspecialchars(): Passing null to parameter #1 ($string) of type string is deprecated in /home/ynvicrxv1075/public_html/hindxpress.com/wp-includes/formatting.php on line 4714

Hindxpress.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरें
Deprecated: htmlspecialchars(): Passing null to parameter #1 ($string) of type string is deprecated in /home/ynvicrxv1075/public_html/hindxpress.com/wp-includes/formatting.php on line 4714

Related Articles

Leave a Reply

Deprecated: htmlspecialchars(): Passing null to parameter #1 ($string) of type string is deprecated in /home/ynvicrxv1075/public_html/hindxpress.com/wp-includes/formatting.php on line 4714
Back to top button