आर्थिक

50MP कैमरा और 5000mAh बैटरी के साथ Samsung Galaxy F70 5G भारत में लॉन्च

नई दिल्ली। Samsung ने भारत में अपना नया स्मार्टफोन Samsung Galaxy F70 5G लॉन्च कर दिया है। कंपनी ने इस फोन को दो रैम और स्टोरेज विकल्पों में पेश किया है। इसमें 90Hz रिफ्रेश रेट वाली sAMOLED डिस्प्ले, 50 मेगापिक्सल का OIS कैमरा और 5,000mAh की बैटरी दी गई है। इसके अलावा फोन में Exynos 1330 प्रोसेसर भी मिलता है। कंपनी का दावा है कि यह अपने सेगमेंट का सबसे पतला स्मार्टफोन है।

Samsung Galaxy F70 5G की कीमत

Samsung Galaxy F70 5G को भारत में दो वैरियंट में लॉन्च किया गया है। इसके 4GB रैम और 128GB स्टोरेज वाले मॉडल की कीमत 19,999 रुपए रखी गई है। वहीं, 6GB रैम और 128GB स्टोरेज वाले वैरियंट की कीमत 22,999 रुपए है। यह स्मार्टफोन Bold Black और Vivid Violet कलर में उपलब्ध होगा। इसकी बिक्री 20 अक्टूबर से Samsung India की वेबसाइट और Flipkart पर शुरू होगी।


Deprecated: htmlspecialchars(): Passing null to parameter #1 ($string) of type string is deprecated in /home/ynvicrxv1075/public_html/hindxpress.com/wp-includes/formatting.php on line 4714

डिस्प्ले: Samsung Galaxy F70 5G में 6.7 इंच की sAMOLED डिस्प्ले दी गई है। इसका रिजॉल्यूशन Full HD+ है और यह 90Hz रिफ्रेश रेट सपोर्ट करती है। इससे फोन पर वीडियो देखने, गेम खेलने और स्क्रॉलिंग करने का अनुभव बेहतर होगा। स्क्रीन की सुरक्षा के लिए Corning Gorilla Glass Victus दिया गया है।

डिजाइन और सुरक्षा: फोन की मोटाई 7.5mm है। कंपनी इसे अपने सेगमेंट का सबसे पतला स्मार्टफोन बता रही है। इसे IP54 रेटिंग मिली है, जिससे धूल और पानी की छींटों से सुरक्षा मिलती है। फोन में सुरक्षा के लिए साइड में फिंगरप्रिंट सेंसर भी दिया गया है।

प्रोसेसर और स्टोरेज: इस स्मार्टफोन में Exynos 1330 प्रोसेसर दिया गया है। इसमें 4GB और 6GB LPDDR4x रैम के विकल्प मिलते हैं। फोन में 128GB की इंटरनल स्टोरेज दी गई है। जरूरत पड़ने पर माइक्रोएसडी कार्ड की मदद से स्टोरेज बढ़ाई जा सकती है। इसके अलावा फोन 5G नेटवर्क को भी सपोर्ट करता है।


Deprecated: htmlspecialchars(): Passing null to parameter #1 ($string) of type string is deprecated in /home/ynvicrxv1075/public_html/hindxpress.com/wp-includes/formatting.php on line 4714

कैमरा: फोटोग्राफी के लिए फोन के पीछे 50MP का प्राइमरी कैमरा दिया गया है। इसमें OIS यानी ऑप्टिकल इमेज स्टेबिलाइजेशन फीचर मिलता है। यह फोटो और वीडियो बनाते समय हाथ हिलने से होने वाले असर को कम करने में मदद करता है। कंपनी ने इस फीचर को No Shake Cam नाम दिया है। वहीं, सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए फोन में 13MP का फ्रंट कैमरा मिलता है।

बैटरी और चार्जिंग: Samsung Galaxy F70 5G में 5,000mAh की बैटरी दी गई है। यह 25W वायर्ड फास्ट चार्जिंग सपोर्ट करती है। हालांकि, कंपनी फोन के बॉक्स में चार्जिंग एडॉप्टर नहीं दे रही है। इसे ग्राहकों को अलग से खरीदना होगा।


Deprecated: htmlspecialchars(): Passing null to parameter #1 ($string) of type string is deprecated in /home/ynvicrxv1075/public_html/hindxpress.com/wp-includes/formatting.php on line 4714

 

Hindxpress.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरें
Deprecated: htmlspecialchars(): Passing null to parameter #1 ($string) of type string is deprecated in /home/ynvicrxv1075/public_html/hindxpress.com/wp-includes/formatting.php on line 4714

Related Articles

Leave a Reply


Deprecated: htmlspecialchars(): Passing null to parameter #1 ($string) of type string is deprecated in /home/ynvicrxv1075/public_html/hindxpress.com/wp-includes/formatting.php on line 4714
Back to top button