पंचकूला, 14 जुलाई।
पर्यावरण संरक्षण एवं हरित भविष्य के संकल्प को साकार करने के उद्देश्य से बी.के.एम. विश्वास स्कूल के कक्षा आठवीं के विद्यार्थियों ने महिला पुलिस सेल, सेक्टर-5, पंचकूला में आयोजित पौधारोपण अभियान में उत्साहपूर्वक भाग लिया।
Deprecated: htmlspecialchars(): Passing null to parameter #1 ($string) of type string is deprecated in /home/ynvicrxv1075/public_html/hindxpress.com/wp-includes/formatting.php on line 4714
इस अवसर पर महिला पुलिस सेल की एसएचओ इंस्पेक्टर श्रीमती राजेश कुमारी ने विद्यार्थियों के साथ मिलकर पौधारोपण किया तथा उन्हें पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूक रहने और अधिक से अधिक वृक्ष लगाने के लिए प्रेरित किया।
पौधारोपण के उपरांत इंस्पेक्टर राजेश कुमारी ने विद्यार्थियों को साइबर अपराध, ऑनलाइन सुरक्षा तथा पुलिस की समाज में महत्वपूर्ण भूमिका के बारे में विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने बच्चों को इंटरनेट का सुरक्षित एवं जिम्मेदारीपूर्वक उपयोग करने, साइबर ठगी से सतर्क रहने तथा किसी भी समस्या की स्थिति में तुरंत पुलिस से संपर्क करने की सलाह दी।
उन्होंने विद्यार्थियों को यह भी संदेश दिया कि पुलिस से डरने की आवश्यकता नहीं है, बल्कि पुलिस उनकी मित्र और संरक्षक है, जो हर परिस्थिति में उनकी सहायता के लिए सदैव तत्पर रहती है।
Deprecated: htmlspecialchars(): Passing null to parameter #1 ($string) of type string is deprecated in /home/ynvicrxv1075/public_html/hindxpress.com/wp-includes/formatting.php on line 4714
यह कार्यक्रम विद्यार्थियों के लिए अत्यंत प्रेरणादायक एवं ज्ञानवर्धक रहा, जिसमें उन्होंने पर्यावरण संरक्षण के साथ-साथ साइबर सुरक्षा एवं पुलिस-जन सहयोग के महत्व को भी निकट से समझा।