राज्य

Assam: असम के बरपेटा से प्रतिबंधित संगठन पीएफआई के तीन नेता गिरफ्तार, भारी मात्रा में नकदी बरामद

असम पुलिस ने प्रतिबंधित संगठन पीएफआई (पॉपुलर फ्रंट ऑफ इंडिया) और सीएफआई (कैंपस फ्रंट ऑफ इंडिया) के तीन नेताओं को गिरफ्तार किया है। यह गिरफ्तारी असम के बरपेटा जिले से हुई है। बता दें कि सरकार ने पीएफआई और उसके सहयोगी संगठनों पर बीते साल सितंबर में प्रतिबंध लगा दिया था। उसके बाद से ही पीएफआई के नेताओं की गिरफ्तारी का सिलसिला जारी है।

Deprecated: htmlspecialchars(): Passing null to parameter #1 ($string) of type string is deprecated in /home/ynvicrxv1075/public_html/hindxpress.com/wp-includes/formatting.php on line 4714

गिरफ्तार नेताओं की हुई पहचान
गिरफ्तार नेताओं की पहचान पीएफआई के राज्य सचिव जाकिर हुसैन और सीएफआई के राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष अबु सामा और शहीदुल इस्लाम के रूप में हुई है। पुलिस ने गिरफ्तार नेताओं के पास से डेढ़ लाख रुपए की नकदी बरामद की है। साथ ही चार मोबाइल फोन और एसडीपीआई के पंपलेट भी बरामद किए गए हैं। असम पुलिस के एडीजीपी हिरेन नाथ ने यह जानकारी दी है।

2022 में केंद्र सरकार ने लगाया था प्रतिबंध
बता दें कि केंद्र सरकार ने सितंबर 2022 में पॉपुलर फ्रंट ऑफ इंडिया (पीएफआई) पर प्रतिबंध लगा दिया था। कई राज्यों ने पीएफआई पर प्रतिबंध लगाने की मांग की थी। प्रतिबंध के बाद देशभर में पीएफआई और उससे जुड़े संगठनों के ठिकानों पर छापेमारी हुई और पीएफआई के कई नेताओं को हिरासत में लिया गया।

पीएफआई के साथ ही उसके आठ सहयोगी संगठनों रिहैब इंडिया फाउंडेशन, कैंपस फ्रंट ऑफ इंडिया, ऑल इंडिया इमाम काउंसिल, नेशनल कन्फेडरेशन ऑफ ह्युमन राइट्स ऑर्गेनाइजेशन, नेशनल वीमेन फ्रंट, जूनियर फ्रंट, एम्पावर इंडिया फाउंडेशन जैसे संगठन शामिल हैं।

Deprecated: htmlspecialchars(): Passing null to parameter #1 ($string) of type string is deprecated in /home/ynvicrxv1075/public_html/hindxpress.com/wp-includes/formatting.php on line 4714

Deprecated: htmlspecialchars(): Passing null to parameter #1 ($string) of type string is deprecated in /home/ynvicrxv1075/public_html/hindxpress.com/wp-includes/formatting.php on line 4714

Hindxpress.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरें
Deprecated: htmlspecialchars(): Passing null to parameter #1 ($string) of type string is deprecated in /home/ynvicrxv1075/public_html/hindxpress.com/wp-includes/formatting.php on line 4714

Related Articles

Leave a Reply

Deprecated: htmlspecialchars(): Passing null to parameter #1 ($string) of type string is deprecated in /home/ynvicrxv1075/public_html/hindxpress.com/wp-includes/formatting.php on line 4714
Back to top button