राज्य

MP : सीएम के मंत्रियों को प्रभार वाले जिलों में फोकस करने के निर्देश, कैबिनेट विस्तार की भी अटकलें

मध्य प्रदेश में विधानसभा चुनाव में छह माह का समय ही बाकी है। इसके पहले भारतीय जनता पार्टी हर वर्ग को साधने में जुट गई है। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने मंगलवार को मंत्रियों के साथ बैठक की। इसमें मंत्रियों को प्रभार वाले जिलों में फोकस करने को कहा गया है। जिलों में सामाजिक संगठनों और कार्यकर्ताओं की नाराजगी दूर करने मुलाकात करने को कहा है। मंत्रियों को चुनावी मोड में कार्य करने के निर्देश दिये गए हैं। सीएम ने मंत्रियों को लाड़ली बहना योजना समेत सभी जनहितैषी योजनाओं का प्रचार करने और लोगों में सरकार के लिए साकारात्मक माहौल बनाने को भी कहा है।

Deprecated: htmlspecialchars(): Passing null to parameter #1 ($string) of type string is deprecated in /home/ynvicrxv1075/public_html/hindxpress.com/wp-includes/formatting.php on line 4714

अंबेडकर महाकुंभ में बड़ा आयोजन
सीएम ने अंबेडकर महाकुंभ में 16 अप्रैल को बड़ा आयोजन की तैयारी को लेकर भी मंत्रियों से बातचीत की। इसके लिए मंत्रियों को अलग-अलग जिम्मेदारी दी गई है। कार्यक्रम में एक लाख लोगों को लाने की योजना है। भाजपा की रणनीति अनुसूचित जाति वर्ग को साधने की है।

मंत्रिपरिषद विस्तार की अटकलें भी तेज
बैठक में सीएम ने सभी मंत्रियों के कामकाज को लेकर भी चर्चा की। सीएम मंत्रियों के परफार्मेंस को लेकर लंबे समय से बातचीत कर रहे हैं। इस बैठक के बाद मंत्रिपरिषद विस्तार की अटकलें भी तेज हो गई है। ऐसे कयास लगाए जा रहे है कि जल्द ही मंत्रिमंडल में नए चेहरों को शामिल किया जा सकता है। अभी सीएम के साथ तीस मंत्री है। चार मंत्रियों के पद खाली है। इन पर नए चेहरे को मंत्री पद की शपथ दिला कर नाराज विधायकों और मंत्रिपरिषद में क्षेत्रीय संतुलन को साधा जा सकता है।

Deprecated: htmlspecialchars(): Passing null to parameter #1 ($string) of type string is deprecated in /home/ynvicrxv1075/public_html/hindxpress.com/wp-includes/formatting.php on line 4714

Deprecated: htmlspecialchars(): Passing null to parameter #1 ($string) of type string is deprecated in /home/ynvicrxv1075/public_html/hindxpress.com/wp-includes/formatting.php on line 4714
Hindxpress.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरें
Deprecated: htmlspecialchars(): Passing null to parameter #1 ($string) of type string is deprecated in /home/ynvicrxv1075/public_html/hindxpress.com/wp-includes/formatting.php on line 4714

Related Articles

Leave a Reply

Deprecated: htmlspecialchars(): Passing null to parameter #1 ($string) of type string is deprecated in /home/ynvicrxv1075/public_html/hindxpress.com/wp-includes/formatting.php on line 4714
Back to top button