आज की ख़बर

CM केजरीवाल ने जेल से पहला आदेश जारी किया; इस विभाग को दिल्ली के लोगों के लिए ये काम करने को कहा, मंत्री आतिशी ने जानकारी दी

 

Arvind Kejriwal News: 21 मार्च को शराब घोटाले में गिरफ्तार हुए सीएम अरविंद केजरीवाल अब जेल से दिल्ली की सरकार चला रहे हैं। केजरीवाल 28 मार्च तक ED की रिमांड पर हैं और इसी बीच उन्होने दिल्ली के जल विभाग और संबन्धित मंत्री को लिखित में एक नोट के जरिए आदेश जारी किया है। केजरीवाल का जेल से जारी किया गया यह पहला सरकारी आदेश है।

 

अपने आदेश में केजरीवाल ने दिल्ली की जल मंत्री आतिशी से कहा है कि, दिल्ली में कहीं भी लोगों के लिए पानी की कमी न होने दी  जाए। जहां भी पानी की कमी हो रही है। वहां फौरन टैंकरों का इंतजाम करें। केजरीवाल ने कहा कि गर्मी अब पास है, ऐसे में पानी की समस्या लोगों को न आए। इसके लिए समुचित इंतजाम हों। केजरीवाल ने सीवरेज व्यवस्था पर ध्यान देने को कहा है।

 

मंत्री आतिशी ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर जानकारी दी

यह भी पढ़ें ...  चंडीगढ़ में पहली बार नए तरीके से होंगे चुनाव:

रविवार सुबह प्रेस कॉन्फ्रेंस करते हुए मंत्री आतिशी ने केजरीवाल के जेल से आए इस आदेश की जानकारी दी है। आतिशी ने कहा कि दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने ईडी की रिमांड में होते हुए, बतौर जल मंत्री मुझे आदेश दिया है कि दिल्ली वालों को हो रही पानी और सीवर की समस्याओं का तुरंत समाधान हो, और गर्मियों में पर्याप्त पानी के टैंकरों का इंतज़ाम किया जाये।

Hindxpress.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरें

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button