पंजाब

पंजाब को मिले 5 नए कैबिनेट मंत्री; गवर्नर ने चंडीगढ़ में इन AAP विधायकों को दिलाई मंत्री पद की शपथ

Punjab Cabinet New Ministers: सीएम भगवंत मान के नेतृत्व वाली पंजाब सरकार में 5 नए कैबिनेट मंत्री शामिल हुए हैं। आम आदमी पार्टी के 5 विधायकों को मंत्री पद की शपथ दिलाई गई है। सभी को पंजाब गवर्नर गुलाब चंद कटारिया ने मंत्री पद की शपथ दिलाई। चंडीगढ़ स्थित पंजाब राजभवन में शपथ समारोह रखा गया था. इस दौरान सीएम भगवंत मान और आप के अन्य वरिष्ठ नेता भी मौजूद रहे। बता दें कि, सीएम भगवंत मान ने पंजाब कैबिनेट में बड़ा फेरबदल किया है। सीएम ने कैबिनेट से 4 मंत्रियों की छुट्टी कर दी है और अब वह 5 नए मंत्रियों के साथ कैबिनेट चलाएंगे।

सबसे पहले हरदीप सिंह मुंडियां ने मंत्री पद की शपथ ली


Deprecated: htmlspecialchars(): Passing null to parameter #1 ($string) of type string is deprecated in /home/ynvicrxv1075/public_html/hindxpress.com/wp-includes/formatting.php on line 4714

पंजाब के जिन 5 विधायकों की मंत्री बनने के लिए लॉटरी लगी है। उनमें हरदीप सिंह मुंडिया, तरुणप्रीत सोंध, बरिंदर गोयल, डॉ रवजोत सिंह और मोहिंदर भगत जैसे विधायक शामिल हैं। जिन्होंने बतौर मंत्री पद व गोपनीयता शपथ ली। सबसे पहले साहनेवाल से विधायक हरदीप सिंह मुंडियां ने मंत्री पद की शपथ ग्रहण की। इसके बाद लेहरा से विधायक बरिंदर गोयल, खन्ना से विधायक तरुण प्रीत सिंह सौंध, शाम चौरासी से विधायक डॉ. रवजोत सिंह और फिर जालंधर वेस्ट से विधायक मोहिंदर भगत ने मंत्री पद की शपथ ली। ध्यान रहे कि, जालंधर वेस्ट हलके से उपचुनाव जीतकर विधायक बने मोहिंदर भगत को मंत्री बनाने की बात सीएम भगवंत मान ने कही थी। अपने उसी वादे को सीएम मान ने निभाया।

https://twitter.com/i/broadcasts/1mnGeAnaoobGX

पंजाब के किन 4 मंत्रियों की कैबिनेट से छुट्टी


Deprecated: htmlspecialchars(): Passing null to parameter #1 ($string) of type string is deprecated in /home/ynvicrxv1075/public_html/hindxpress.com/wp-includes/formatting.php on line 4714

पंजाब सरकार के मंत्रिमंडल से जिन 4 मंत्रियों की छुट्टी की गई है। यानि मंत्री पद से इस्तीफा हुआ है। उनमें चेतन जोड़ामाजरा, ब्रह्म शंकर जिंपा, बलकार सिंह और अनमोल गगन मान का नाम शामिल है। करतारपुर से विधायक पूर्व DCP बलकार सिंह (Balkar Singh) को पिछले साल 31 मई 2023 को मंत्री बनाया गया था। बलकार सिंह के साथ लंबी से विधायक गुरमीत सिंह खुड्डियां (Gurmeet Singh Khudian) ने भी मंत्री पद की शपथ ली थी।

वहीं खरड़ हल्के से विधायक अनमोल गगन मान को जुलाई 2022 में मंत्री बनाया गया था। इस दौरान गगन के साथ समाना से चेतन सिंह जौडामाजरा, सुनाम से दूसरी बार विधायक बने अमन अरोड़ा, गुरुहरसहाय से फौजा सिंह सरारी, अमृतसर साउथ से डा. इंदरबीर सिंह ने भी कैबिनेट मंत्री पद की शपथ ली थी। तब पंजाब के पूर्व गवर्नर बनावरी लाल पुरोहित ने सभी को मंत्री पद की शपथ दिलाई थी। पंजाब सरकार का यह पहला कैबिनेट विस्तार था। पंजाब में आम आदमी पार्टी की सरकार बनने के बाद मार्च 2022 में भगवंत मान के साथ 10 विधायकों ने मंत्री पद की शपथ ली थी।


Deprecated: htmlspecialchars(): Passing null to parameter #1 ($string) of type string is deprecated in /home/ynvicrxv1075/public_html/hindxpress.com/wp-includes/formatting.php on line 4714

पंजाब मंत्रिमंडल से ये मंत्री भी दे चुके इस्तीफा

पंजाब मंत्रिमंडल से इन 4 मंत्रियों के इस्तीफे से पहले 3 और मंत्री अपने पद से इस्तीफा दे चुके हैं। इंदरबीर सिंह निज्जर, डॉ. विजय सिंगला और फौजा सिंह सरारी ने मंत्री पद से इस्तीफा दे दिया था। डॉ. विजय सिंगला और फौजा सिंह सरारी पर भ्रस्टाचार का आरोप लगा था। जिसके बाद इन्हें इस्तीफा देना पड़ा। फिलहाल, 5 नए मंत्रियों के साथ अब पंजाब सरकार के मंत्रिमंडल में मुख्यमंत्री समेत मंत्रियों की संख्या 16 हो गई है। पंजाब सरकार के मंत्रिमंडल में मुख्यमंत्री सहित 18 मंत्री रह सकते हैं।

पंजाब के 4 मंत्री लोकसभा चुनाव हारे

Hindxpress.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरें
Deprecated: htmlspecialchars(): Passing null to parameter #1 ($string) of type string is deprecated in /home/ynvicrxv1075/public_html/hindxpress.com/wp-includes/formatting.php on line 4714

Related Articles

Leave a Reply


Deprecated: htmlspecialchars(): Passing null to parameter #1 ($string) of type string is deprecated in /home/ynvicrxv1075/public_html/hindxpress.com/wp-includes/formatting.php on line 4714
Back to top button