‘Emergency’ की रिलीज का रास्ता साफ

मुंबई। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) सांसद एवं बॉलीवुड अभिनेत्री कंगना रनौत अपनी फिल्म ‘इमरजेंसी’ से सेंसर बोर्ड की पुनरीक्षण समिति की ओर से सुझाए गए कट और परिवर्तनों पर सहमति व्यक्त की है। केंद्रीय फिल्म प्रमाणन बोर्ड (सीबीएफसी) ने सोमवार को बॉम्बे उच्च न्यायालय को यह जानकारी दी। सीबीएफसी के वकील डॉ अभिनव चंद्रचूड़ ने अदालत को सूचित किया कि रनौत ने वास्तव में पुनरीक्षण समिति द्वारा सुझाए गए परिवर्तनों पर सहमति व्यक्त की है और बताया कि कटौती फिल्म की अवधि के बमुश्किल एक मिनट के बराबर है। जस्टिस बी पी कोलाबावाला और फिरदौस पी पूनीवाला की खंडपीठ ज़ी एंटरटेनमेंट एंटरप्राइजेज लिमिटेड द्वारा सीबीएफसी के खिलाफ कथित रूप से अवैध और मनमाने ढंग से इमरजेंसी को दिए गए प्रमाण पत्र को रोकने के खिलाफ याचिका पर सुनवाई कर रही है।
Deprecated: htmlspecialchars(): Passing null to parameter #1 ($string) of type string is deprecated in /home/ynvicrxv1075/public_html/hindxpress.com/wp-includes/formatting.php on line 4714