एजेंसियां-मुंबई
अमरीकी टैरिफ से व्यापार युद्ध गहराने की आशंका में हुई बिकवाली वहीं शुल्क पर तीन महीने की अस्थाई रोक से हुई लिवाली से बीते सप्ताह रिकवरी होने के बावजूद मामूली गिरावट पर रहे घरेलू शेयर बाजार की अगले सप्ताह महंगाई आंकड़े, भारत-अमरीका द्विपक्षीय व्यापार वार्ता एवं कंपनियों के तिमाही नतीजे पर नजर रहेगी। बीते सप्ताह बीएसई का तीस शेयरों वाला संवेदी सूचकांक सेंसेक्स 207.43 अंक अर्थात 0.3 प्रतिशत गिरकर सप्ताहांत पर 75157.26 अंक पर आ गया। इसी तरह नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (एनएसई) का निफ्टी 75.9 अंक यानी 0.33 प्रतिशत फिसलकर 22828.55 अंक पर बंद हुआ। समीक्षाधीन सप्ताह में बीएसई की दिग्गज कंपनियों की तरह मझौली और छोटी कंपनियों के शेयरों में भी गिरावट का रुख रहा।
Deprecated: htmlspecialchars(): Passing null to parameter #1 ($string) of type string is deprecated in /home/ynvicrxv1075/public_html/hindxpress.com/wp-includes/formatting.php on line 4714
इससे मिडकैप 234.29 अंक अर्थात 0.6 प्रतिशत टूटकर सप्ताहांत पर 40274.24 अंक और स्मॉलकैप 68.82 अंक यानी 0.2 प्रतिशत उतरकर 45798.35 अंक पर रहा। अगले सप्ताह 14 अप्रैल सोमवार को बाबा साहेब डॉ. भीमराव अंबेडकर की जयंती और 18 अप्रैल शुक्रवार को गुड फ्राइडे पर अवकाश रहने के कारण बीएसई और एनएसई के साथ ही अंतरबैंङ्क्षकग मुद्रा बाजार में केवल तीन दिन ही कारोबार होगा। बाजार विश्लेषकों के अनुसार, कई दिनों की अस्थिरता और अनिश्चितता के बाद भारतीय शेयर बाजार इस सप्ताह सकारात्मक रुख के साथ बंद हुआ। बाजार को अमरीका की ओर से पारस्परिक शुल्कों पर अप्रत्याशित रोक लगाने से राहत मिली, जिसने निवेशकों को कुछ आश्वासन प्रदान किया और बाजार में सुधार की उम्मीद को बल दिया। सूचना-प्रौद्योगिकी (आईटी), धातु और पूंजीगत वस्तुओं जैसे क्षेत्रों में राहत देखी गई, जो कि कमजोर वैश्विक संकेतों के बीच एक सकारात्मक संकेत माना जा रहा है।