आर्थिक

18 साल से ग्राहकों की पहली पसंद बनी डिजायर, बिक्री का आंकड़ा 35 लाख के पार

नई दिल्ली। मारुति सुजुकी इंडिया की सेडान कार डिजायर की बिक्री 35 लाख इकाई के पार पहुंच गई है। देश की सबसे बड़ी कार निर्माता कंपनी ने शनिवार को बताया कि उसके मानेसर प्लांट में बनने वाली डिजायर ने लगभग 18 साल और नौ महीने में यह मुकाम हासिल किया है। इससे पहले ऑल्टो, स्विफ्ट और वैगनआर भी 35 लाख की बिक्री का आंकड़ा पार कर चुके हैं। डिजायर 5-स्टार ‘भारत एससीएपी’ रेटिंग पाने वाली पहली सेडान है। यह भारतीय बाजार में सबसे ज्यादा बिकने वाला यात्री वाहन होने के साथ पिछले वित्त वर्ष में निर्यात के मामले में शीर्ष पांच मॉडलों में भी शामिल रही है।

मारुति सुजुकी इंडिया के प्रबंध निदेशक एवं मुख्य कार्यकारी अधिकारी हिसाशी ताकेउची ने कहा, “35 लाख डिजायर गाड़ियों का कुल उत्पादन इस मॉडल के सफर में एक अहम पड़ाव है। सबसे महत्वपूर्ण बात यह है कि यह चार पीढ़ियों तक फैले लाखों ग्राहकों के भरोसे और प्यार को दर्शाता है। किसी कार का लगभग दो दशकों तक प्रासंगिक बने रहना बहुत बड़ी बात है। साल 2008 में पेश की गई डिजायर ने स्टाइल, आराम और उपयोगिता का बेहतरीन मेल पेश करते हुए एक मजबूत विरासत बनाई है।”


Deprecated: htmlspecialchars(): Passing null to parameter #1 ($string) of type string is deprecated in /home/ynvicrxv1075/public_html/hindxpress.com/wp-includes/formatting.php on line 4714

उन्होंने डिजायर के सभी ग्राहकों का आभार जताते हुए कंपनी के कर्मचारियों, आपूर्तिकर्ताओं और डीलर पार्टनर के योगदान के योगदान के लिए उन्हें धन्यवाद दिया। नवंबर 2024 में डिजायर की नयी पीढ़ी बाजार में पेश की गई थी। इसमें प्रीमियम टू-टोन इंटीरियर, एडवांस्ड फीचर्स और बेहतर ईंधन दक्षता भी है। हाल ही में इसका ऑटोमैटिक एस-सीएनजी संस्करण पेश किया गया था। डिजायर ने अप्रैल 2015 में 10 लाख, जून 2019 में 20 लाख और दिसंबर 2024 में 30 लाख इकाई का आंकड़ा पार किया था।

Hindxpress.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरें
Deprecated: htmlspecialchars(): Passing null to parameter #1 ($string) of type string is deprecated in /home/ynvicrxv1075/public_html/hindxpress.com/wp-includes/formatting.php on line 4714

Related Articles

Leave a Reply


Deprecated: htmlspecialchars(): Passing null to parameter #1 ($string) of type string is deprecated in /home/ynvicrxv1075/public_html/hindxpress.com/wp-includes/formatting.php on line 4714
Back to top button