आज की ख़बरआर्थिक

31 दिसंबर तक एलआईसी में16.68 प्रतिशत दर्ज

मुंबई

भारतीय जीवन बीमा निगम एलआईसी के निदेशक मंडल ने 31 दिसंबर 2025 को समाप्त नौ माह के लिए एकल और समेकित वित्तीय परिणामों को अनुमोदित किया एवं उन्हें स्वीकृति प्रदान की है। 31 दिसंबर 2025 को समाप्त नौ महीनों की अवधि के लिए कर पश्चात लाभ पीएटी 33,998 करोड़ रहा। जबकि 31 दिसंबर 2024 को समाप्त नौ महीनों की अवधि में यह 29,138 करोड़ था जिससे 16.68 प्रतिशत की वृद्धि दर्ज की गई। प्रथम वर्ष प्रीमियम आय के अनुसार के आधार पर बाजार हिस्सेदारी के संदर्भ में एलआईसी भारतीय जीवन बीमा व्यवसाय में अग्रणी बनी हुई है। 31 दिसंबर 2025 को समाप्त नौ महीनों की अवधि के लिए एलआईसी की कुल बाजार हिस्सेदारी 57.07 प्रतिशत रही। जबकि 31 दिसंबर 2024 को समाप्त नौ महीनों की अवधि में यह 57.42 थी। 31 दिसंबर 2025 को समाप्त नौ महीनों की अवधि में व्यक्तिगत व्यवसाय में एलआईसी की बाजार हिस्सेदारी 35.84 प्रतिशत और समूह व्यवसाय में 71.36 प्रतिशत रही।

Deprecated: htmlspecialchars(): Passing null to parameter #1 ($string) of type string is deprecated in /home/ynvicrxv1075/public_html/hindxpress.com/wp-includes/formatting.php on line 4714

31 दिसबर 2025 को समाप्त नौ महीनों की अवधि के लिए कुल प्रीमियम आय 3,71, 293 करोड़ रही है। जबकि 31 दिसंबर 2024 को समाप्त नौ महीनों की अवधि में यह 3,40,563 करोड़ थी। जिससे 9.02 प्रतिशत की वृद्धि दर्ज की गई। 31 दिसंबर को समाप्त नौ महीनों की अवधि के लिए व्यक्तिगत नव व्यवसाय प्रीमियम आय 44,941 करोड़ रही। जबकि 31 दिसंबर 2024 को समाप्त नौ महीनों की अवधि में यह 42,441 करोड़ थी। जिससे 5.89 प्रतिशत की वृद्धि हुई। 31 दिसंबर को समाप्त नौ महीनों की अवधि के लिए व्यक्तिगत नवीनीकरण प्रीमियम आय 1, 91, 050 करोड़ रहीए। जबकि 31 दिसंबर 2024 को समाप्त नौ महीनों की अवधि में यह 1,78,975 करोड़ थी। जिससे 6.75 प्रतिशत की वृद्धि दर्ज की गई है।

Hindxpress.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरें
Deprecated: htmlspecialchars(): Passing null to parameter #1 ($string) of type string is deprecated in /home/ynvicrxv1075/public_html/hindxpress.com/wp-includes/formatting.php on line 4714

Related Articles

Leave a Reply

Deprecated: htmlspecialchars(): Passing null to parameter #1 ($string) of type string is deprecated in /home/ynvicrxv1075/public_html/hindxpress.com/wp-includes/formatting.php on line 4714
Back to top button