उत्तर प्रदेशदेश विदेश

मथुरा में भीषण सड़क हादसा, बस यात्रियों को तेज रफ्तार कंटेनर ने रौंदा, 6 की मौत

उत्तर प्रदेश में मथुरा जिले के सुरीर थाना क्षेत्र में यमुना एक्सप्रेस-वे पर शनिवार तड़के एक सड़क हादसे में छह यात्रियों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि एक यात्री गंभीर रूप से घायल हो गया। पुलिस ने बताया कि क्षेत्र में माइल स्टोन 88 के पास सुबह करीब पौने तीन बजे यह हादसा उस समय हुआ जब दिल्ली के नांगलोई से कानपुर के रसूलाबाद जा रही एक निजी बस यमुना एक्सप्रेस-वे से गुजर रही थी। रास्ते में कुछ यात्रियों ने लघुशंका के लिए चालक से बस रोकने का अनुरोध किया। बताया जा रहा है कि चालक ने निर्धारित ग्रीन जोन में बस न रोककर सड़क किनारे ही बस खड़ी कर दी। इसके बाद कई यात्री बस से उतरकर नीचे खड़े हो गए।

इसी दौरान पीछे से तेज रफ्तार में आ रहे एक कंटेनर ने बस में जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर के बाद कंटेनर ने बस के पास खड़े यात्रियों को भी अपनी चपेट में ले लिया, जिससे मौके पर अफरा-तफरी मच गई। हादसे में औरैया के सरवा कटरा निवासी सोनू, बस्ती के अलेवल निवासी देवेश, कन्नौज के गणेश का पुरवा निवासी अस्लम, दिल्ली के प्रेम नगर निवासी संतोष सहित दो अन्य यात्रियों की मौके पर ही मौत हो गई। दो मृतकों की पहचान अभी नहीं हो सकी है।

Deprecated: htmlspecialchars(): Passing null to parameter #1 ($string) of type string is deprecated in /home/ynvicrxv1075/public_html/hindxpress.com/wp-includes/formatting.php on line 4714

हादसे में औरैया के बेला निवासी अमर दुबे घायल हो गए, जिन्हें उपचार के लिए अस्पताल भेजा गया है। पुलिस के अनुसार घटना के समय कोहरा नहीं था। सुरीर थाना प्रभारी अजय कुमार ने बताया कि हादसे के बाद कुछ देर के लिए यातायात बाधित रहा, लेकिन राहत एवं बचाव कार्य के बाद आवागमन सुचारू करा दिया गया। पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है।

Hindxpress.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरें
Deprecated: htmlspecialchars(): Passing null to parameter #1 ($string) of type string is deprecated in /home/ynvicrxv1075/public_html/hindxpress.com/wp-includes/formatting.php on line 4714

Related Articles

Leave a Reply

Deprecated: htmlspecialchars(): Passing null to parameter #1 ($string) of type string is deprecated in /home/ynvicrxv1075/public_html/hindxpress.com/wp-includes/formatting.php on line 4714
Back to top button