पंजाब

आप नेता की गोली मारकर हत्या, आरोपी फरार, छानबीन शुरू

जालंधर

आम आदमी पार्टी के नेता लक्की ओबराय की शुक्रवार सुबह जालंधर में दिनदहाड़े गोली मारकर हत्या कर दी गई। वारदात उस समय हुई जब वह मॉडल टाउन स्थित गुरुद्वारा साहिब में माथा टेकने आए थे। प्राप्त जानकारी के अनुसार जैसे ही लक्की ओबराय गुरुद्वारा साहिब से बाहर निकलकर अपनी गाड़ी में बैठने लगे। स्कूटी पर सवार हमलावरों ने उन पर अचानक फायरिंग शुरू कर दी। हमलावरों ने उनके सीने और सिर पर ताबड़तोड़ करीब छह गोलियां दागीं जिससे वह गंभीर रूप से घायल होकर मौके पर गिर पड़े। गोलियों की आवाज सुनकर आसपास मौजूद लोग मौके पर दौड़े और उन्हें तुरंत अस्पताल पहुंचाया। लेकिन डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

Deprecated: htmlspecialchars(): Passing null to parameter #1 ($string) of type string is deprecated in /home/ynvicrxv1075/public_html/hindxpress.com/wp-includes/formatting.php on line 4714

वारदात के बाद इलाके में दहशत का माहौल है। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और आसपास के सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगालना शुरू कर दिया है। हमलावर फायरिंग के बाद मौके से फरार हो गए। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है और शुरुआती जांच में आपसी रंजिश या राजनीतिक दुश्मनी की आशंका जताई जा रही है। इस घटना के बाद पार्टी कार्यकर्ताओं और समर्थकों में भारी रोष देखा जा रहा है।

Hindxpress.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरें
Deprecated: htmlspecialchars(): Passing null to parameter #1 ($string) of type string is deprecated in /home/ynvicrxv1075/public_html/hindxpress.com/wp-includes/formatting.php on line 4714

Related Articles

Leave a Reply

Deprecated: htmlspecialchars(): Passing null to parameter #1 ($string) of type string is deprecated in /home/ynvicrxv1075/public_html/hindxpress.com/wp-includes/formatting.php on line 4714
Back to top button