धनशोधन मामले में अनिल और पत्नी टीना अंबानी फिर तलब, ईडी ने दोनों को भेजा सम्मन 17-18 फरवरी को बुलाए

नई दिल्ली
प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने रिलायंस ग्रुप के चेयरमैन अनिल अंबानी और उनकी पत्नी टीना अंबानी के खिलाफ बड़ी कारवाई शुरू की है। ईडी ने दोनों को मनी लांड्रिंग और बैंक धोखाधड़ी से जुड़े एक गंभीर मामले में पूछताछ के लिए फिर सम्मन भेजा है। सम्मन के मुताबिक, टीना अंबानी को 17 फरवरी और अनिल अंबानी को 18 फरवरी 2026 को एजेंसी के सामने पेश होना होगा। यह पूरा मामला अनिल अंबानी के नेतृत्व वाली कंपनियों द्वारा बैंकों से लिए गए लगभग 40,000 करोड़ रुपए के कर्ज और उसकी कथित हेराफेरी से जुड़ा है।
Deprecated: htmlspecialchars(): Passing null to parameter #1 ($string) of type string is deprecated in /home/ynvicrxv1075/public_html/hindxpress.com/wp-includes/formatting.php on line 4714
बता दें कि यह कारवाई सुप्रीम कोर्ट के उन सख्त निर्देशों के बाद की जा रही है, जिसमें जिसमें अदालत ने एक विशेष जांच टीम बनाने का आदेश दिया था, ताकी इस पुराने मामले को जल्द से जल्द सुलझाया जा सके। इससे पहले भी टीना अंबानी को नौ फरवरी को बुलाया गया था, लेकिन वह ईडी के सामने नहीं पेश हुई थीं। ऐसे में एजेंसी ने उन्हें नया सम्मन जारी किया है।