मोहाली में निजी स्कूल बसों की चैकिंग, ट्रैफिक पुलिस ने अलग-अलग जगहों पर जांची बसों की व्यवस्था

मोहाली
Deprecated: htmlspecialchars(): Passing null to parameter #1 ($string) of type string is deprecated in /home/ynvicrxv1075/public_html/hindxpress.com/wp-includes/formatting.php on line 4714
सीनियर सुपरिंटेंडेंट ऑफ़ पुलिस जिला एसएएस नगर हरमनदीप सिंह हंस, सुपरिंटेंडेंट ऑफ़ पुलिस ट्रैफिक नवनीत सिंह महल के सेफ स्कूल व्हीकल पॉलिसी के तहत दिए गए निर्देशों के तहत डिप्टी सुपरिंटेंडेंट ऑफ़ पुलिस, ट्रैफिक करनैल सिंह ने बुधवार को जिले में अलग-अलग जगहों पर स्कूल बसों की चैकिंग की। चैकिंग के दौरान स्कूल बसों में कैमरे, फायर सिलेंडर, फस्र्ट एड बॉक्स बगैरह चैक किए गए। चैकिंग के दौरान जिन स्कूल बसों में कमियां पाई गईं, उनके खिलाफ ट्रैफिक नियमों के मुताबिक कार्रवाई की गई।
इस चैकिंग का मुख्य मकसद स्कूल बस ड्राइवरों को ट्रैफिक नियमों के बारे में जागरूक करके स्कूली बच्चों की सुरक्षा सुनिश्चित करना था। चैकिंग के दौरानए स्कूल बस ड्राइवरों को स्कूल बसों को तय स्पीड लिमिट से ज़्यादा न चलाने की हिदायत दी गई। स्कूल बसों की चैकिंग के दौरान डीएसपी ट्रैफिक ने स्कूली बच्चों से बातचीत करते हुए स्कूली बच्चों से कहा कि अगर आपकी बस का ड्राइवर स्कूल बस को ओवर स्पीड या गलत साइड में चलाता है, तो आप स्कूल प्रिंसीपल या सीनियर टीचरों को इस बारे में बताएं, ताकि भविष्य में कोई अनहोनी न हो।